India News ( इंडिया न्यूज़ ) Javed Jaffrey Birthday : जावेद जाफरी बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर में से एक हैं। वो आज यानी 4 दिसंबर 2023 को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। जावेद जाफरी (Javed Jaffrey) ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से लगों का दिल जीता है। फैंस उनकी एक्टिंग के दीवाने है। जावेद जाफरी एक बेमिसाल एक्टर और कॉमेडियन होने साथ ही जावेद एक बेहतरीन डांसर भी हैं। इंडस्ट्री में उन्हें एक मल्टी-टैलेंटेड कलाकार के तौर पर जाना जाता है। साल 1985 में आई फिल्म ‘जंग’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने एक नेगेटिव किरदार निभाया था। वहीं जावेद ने बॉलीवुड में एक सिंगर, कोरियोग्राफर, वीजे और विज्ञापन निर्माता के तौर पर खूब नाम कमाया है। हालांकि, जावेद जाफरी ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए कभी भी अपने पिता के नाम और प्रभाव का इस्तेमाल नहीं किया। तो चलिए आज उनके बर्थडे पर जानिए आखिर क्यों एक्टर अपने पिता से नफरत करते हैं।

अपने ही पिता से करते थे नफरत

अपनी युवावस्था में जावेद जाफरी के अपने पिता के साथ संबंध कुछ खास अच्छे नहीं थे। दरअसल, उस समय उनके पिता जगदीप के जुआ खेलने और शराब पीने की काफी लत थी। पिता की इसी आदत के चलते जावेद उनसे गुस्सा रहा करते थे। लेकिन जैसे-जैसे जावेद बड़े हुए, उन्होंने अपने पिता का सम्मान करना सीखा। जगदीप का 81 साल की उम्र में बीते साल निधन हो गया।

भाजपा के खिलाफ लड़ा था चुनाव

बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि जावेद जाफरी राजनीति में भी हाथ आजमां चुके हैं। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। वह भी भाजपा के दिग्गज नेता और वर्तमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ लखनऊ से। पर जावेद चुनाव हार गए।

ये भी पढ़ें – Animal: Bobby Deol ने अपने दमदार रोल के लिए की कड़ी मेहनत, ‘एनिमल’ में साइन लैंग्वेज सिखने में लगा था इतना समय