India News (इंडिया न्यूज़), Jharkhand: झारखंड के गिरिडीह से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें गिरिडीह जिले में शनिवार रात को एक बस के बेकाबू होकर नदी में जा गिरी जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल बताये डजा रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि, दुर्घटना रात करीब 8.40 बजे गिरिडीह डुमरी रोड पर हुई, जब रांची से गिरिडीह जाने के दौरान बस पुल से टकराकर नदी में गिर गई।

मृतकों की संख्या बढ़ने की जताई जा रही आशंका

इस मामले का अपडेट देते हुए अधिकारी ने बताया कि, राहत और बचाव अभियान अभी जारी है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है और बस में कितने यात्री सवार थे, यह भी अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा ने बताया कि वह मौके पर हैं और बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। गिरिडीह के सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा ने मीडिया को बताया कि अस्पताल लाए गए तीन लोगों को मृत घोषित किया गया है, जबकि 24 अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया दुख

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि, जिला प्रशासन और पुलिस की टीम बचाव कार्य में लगी हुई है। सीएम सोरेन ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, दुखद समाचार मिला है कि, रांची से गिरिडीह जा रही एक बस गिरिडीह में बराकर नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिला प्रशासन की ओर से बचाव कार्य किया जा रहा है।

जिला प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया

झारखंड के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री, बन्ना गुप्ता ने बताया कि, गिरिडीह में यात्रियों से भरी एक बस नदी में गिर गई. जिला प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। गिरिडीह उपायुक्त को बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सरकार आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़े-

Ileana D’Cruz Baby Boy: इलियाना डिक्रूज ने बच्चे को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर शेयर कर जाहिर की खुशी