India News (इंडिया न्यूज), Jharkhand Floor Test: झारखंड में हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद आज नए मुख्यमंत्री के तौर पर चंपई सोरेन विधानसभा में महागठबंधन सरकार के लिए विश्वास मत हासिल करेंगे। इसी बीच चंपई सोरेन के फ्लोर टेस्ट में शामिल होने के लिए पूर्व सीएम हेमंत सोरेन शामिल होने के लिए ईडी के अधिकारी रांची स्थित ईडी कार्यालय से निकल चुके हैं।
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले में ईडी अधिकारियों ने 31 जनवरी की शाम गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद राज्यपाल के समक्ष महागठबंधन विधायक दल के नेता चंपई सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा पेश किया गया। वहीं बीते दिन रांची की पीएमएलए कोर्ट ने झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को फ्लोर टेस्ट में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी थी।
चंपई सोरेन को विश्वास मत करना है हासिल
वहीं, नए मुख्यमंत्री के तौर पर चंपई सोरेन विधानसभा में महागठबंधन सरकार के लिए विश्वास मत हासिल करेंगे। दो कार्य दिवसों के इस सत्र में पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इसके बाद विधानसभा की प्रक्रिया एवं कार्य संचालन के नियम 139 के तहत मुख्यमंत्री चंपई सोरेन मंत्रिपरिषद में विश्वास प्रस्ताव रखेंगे। इस प्रस्ताव के पक्ष और विपक्ष में बहस होगी। बहस के बाद वोटिंग होगी।
झामुमो के 48 सदस्य मतदान में भाग लेंगे
इसके साथ ही चंपई के दावा किया है कि उन्हें आसानी से बहुमत मिल जाएगा। बहुमत के लिए जरूरी संख्या 41 से ज्यादा 47 विधायकों का समर्थन और 43 सदस्यों का हस्ताक्षरित सहमति पत्र जमा किया गया है। झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडे के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत महागठबंधन में शामिल झामुमो, कांग्रेस, राजद और माले के सभी 48 सदस्य मतदान में भाग लेंगे।
यह भी पढ़ेंः-
- Maulana Salman Azhari: विवादित बयान को लेकर पुलिस की हिरासत में मौलाना, दिया था भड़काऊ भाषण
- Pakistan News: बलूचिस्तान में चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर विस्फोट, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस