झारखंड के कई जिलों में पिछले 2 दिन से लगातार हो रही है भारी बारिश और बारिश के कारण बिजली भी कट गई है।

Jharkhand Weather Report: झारखंड के कई जिलों में पिछले 2 दिन से लगातार भारी बारिश के चलते लोगो की जान मुश्किल में आ गयी है। बारिश के चलते हुए हादसों में अब तक चार लोगों की मौत हो गयी है। जमशेदपुर, रांची, पश्चिमी सिंहभूम और रामगढ़ में कम से कम एक सौ बीस पेड़ गिर गये हैं। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से विमानों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

22 अगस्त के लिए लगा येलो और ऑरेंज अलर्ट।

मौसम केंद्र ने 22 अगस्त के लिए दो अलर्ट जारी किये हैं. लातेहार, लोहरदगा, रांची, गुमला और खूंटी जिलों के लिए येलो अलर्ट लगा दिया गया है और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम  के लिए ऑरेंज अलर्ट किया गया है।

रांची में हो सकती है भारी बारिश

राजधानी रांची, लातेहार, लोहरदगा, खूंटी और गुमला जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार है। कोल्हान प्रमंडल के तीन जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के अलावा सिमडेगा में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।

ये भी पढ़े-healthy heart: हार्ट के लिए सबसे सर्वश्रेष्ठ फल, इन्हे डाइट में जरुर करें शामिल।