India News (इंडिया न्यूज़), Jyotish Shastra: सनातन धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है और इस दिन विधि-विधान से उनकी पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। अगर भगवान विष्णु प्रसन्न हो जाएं तो उनके साथ-साथ मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। इसके अलावा इस दिन देव गुरु बृहस्पति की भी पूजा की जाती है और अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु दोष है तो उसे चाहकर भी सफलता नहीं मिलती है। ऐसे में गुरुवार के दिन गुरु दोष को मजबूत करने के लिए देव गुरु बृहस्पति को प्रसन्न करने के साथ ही कुछ उपाय जरूर अपनाएं। ये उपाय आपके जीवन में पैसों की कमी को दूर कर सकते हैं और धन प्राप्ति के नए रास्ते खोल सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरुवार के दिन शंख भी बहुत फलदायी साबित होता है।
Sarkari Naukri: इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस ने हेड कांस्टेबल पदों पर निकाली भर्ती, जानें पूरा डिटेल्स
शंख के उपाय
- मंदिर में रखा शंख आपकी जिंदगी बदल सकता है। पूजा में इस्तेमाल होने वाले इस शंख को ज्योतिष शास्त्र में बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है। कहा जाता है कि शंख के बिना विष्णु जी की पूजा अधूरी रहती है। गुरुवार के दिन शंख पर केसर का तिलक लगाना चाहिए। इसे बहुत शुभ माना जाता है।
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पूजा में शंख का प्रयोग करने से न केवल भगवान विष्णु बल्कि देवी लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा बरसाती हैं। इतना ही नहीं, अगर भगवान विष्णु की आरती के दौरान शंख बजाया जाए तो इसे शुभ माना जाता है और इससे कुंडली में बृहस्पति की स्थिति भी मजबूत होती है।
- हिंदू धर्म में अधिकतर पूजा-पाठ, हवन या अनुष्ठान में शंख जरूर बजाया जाता है और भगवान विष्णु की पूजा में इसे अनिवार्य माना जाता है। कहा जाता है कि शंख की ध्वनि से घर में सकारात्मकता आती है और नकारात्मकता दूर होती है।
- अगर आप भगवान विष्णु की कृपा पाना चाहते हैं तो गुरुवार के दिन पूजा के दौरान शंख में तुलसी के पत्ते और जल रखें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है। अगर गुरुवार के दिन शंख का यह उपाय अपनाया जाए तो जातक पर भगवान विष्णु की कृपा होती है क्योंकि भगवान विष्णु को तुलसी बहुत प्रिय है।
- गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए शंख में जल भरकर भगवान सूर्य को अर्पित करें। इससे घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।
CM Hemant Soren: फ्लोर टेस्ट में साबित करना होगा हेमंत सरकार को बहुमत, इस डोट को होगी शक्ति परीक्षा