India News (इंडिया न्यूज), K Series Missile: भविष्य में भारतीय नौसेना की नई अरिहंत श्रेणी की परमाणु ऊर्जा से चलने वाली बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी एस-4 में खतरनाक K-5 मिसाइल लगाई जाएगी। भारतीय नौसेना में K सीरीज की कई मिसाइलें तैनात हैं। कुछ पनडुब्बियों में तो कुछ युद्धपोतों में। यह मिसाइल चीन और पाकिस्तान की हालत खराब कर देगी। अगर हिंद महासागर से दागी गई तो इसकी जद में ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, चीन, रूस, मध्य पूर्व, यूरोप सभी आ जाएंगे। पनडुब्बी से दागी गई यह मिसाइल 5 से 6 हजार किलोमीटर तक वार कर सकेगी। यानी समुद्र में रहकर यह पूरे देश की सुरक्षा कर सकेगी। भारतीय नौसेना की पनडुब्बियों में लगाई जा सकने वाली अगली मिसाइल K सीरीज की परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल K-5 है। यह सबमरीन लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइल (SLBM) है।
देश में ही किया गया विकसित
आपको जानकारी के लिए बता दें कि, इस मिसाइल को देश में ही विकसित किया गया है। इसमें 2000 किलोग्राम वजन का वॉर हेड लगाया जा सकता है। यह पारंपरिक या परमाणु हो सकता है। इसकी रेंज फिलहाल 5 से 6 हजार किलोमीटर बताई जा रही है। लेकिन हल्के वॉर हेड के साथ यह 8 से 9 हजार किलोमीटर तक वार कर सकती है। इसे भारतीय रक्षा एवं विकास संगठन बना रहा है।
मिसाइल को दागते ही तबाह हो जाएंगे कई शहर
बताया जा रहा है कि, अगर इस मिसाइल को हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में मौजूद किसी पनडुब्बी से लॉन्च किया जाता है तो चीन और पाकिस्तान के कई बड़े शहरों को किसी भी पल तबाह किया जा सकता है। इसे फिलहाल अरिहंत श्रेणी की पनडुब्बी और एस-5 श्रेणी की पनडुब्बी में लगाया गया है। भविष्य में इसे दूसरी पनडुब्बियों में भी लगाया जा सकता है।
के-5 बैलिस्टिक मिसाइल में रडार डिसेप्शन तकनीक और काउंटरमेजर्स भी लगाए जाने की उम्मीद है, ताकि दुश्मन को पता न चले कि मिसाइल कब और कहां से आ रही है। इसके अलावा इसमें एमआईआरवी तकनीक भी लगाई जा सकती है, जिससे एक साथ कई जगहों को निशाना बनाया जा सकता है।