India News (इंडिया न्यूज़), Cyclone Biparjoy, गुजरात: भारत के तट पर चक्रवातीय तूफान बिपरजॉय के पहुंचने में अभी दो दिन का समय है। मगर अभी से चक्रवात ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। तूफान को लेकर चेतावनी जारी होने के बाद गुजरात के कई बंदरगाहों को बंद कर दिया गया है। तुफानी चक्रवात बिपरजॉय के मद्देनजर कांडला बंदरगाह बंद होने की वजह से सैकड़ों ट्रक गांधीधाम में खड़े हैं।

गुजरात के कई बंदरगाहों को किया गया बंद

गुजरात के उत्तरी और दक्षिणी तटीय क्षेत्रों में मछली पकड़ने संबंधी गतिविधियों पर IMD ने रोक लगा दी है। वहीं एनडीआरएफ की 12 टीम तैनात हैं। साथ ही 15 और टीम तैयार है। चक्रवात बिपरजॉय की स्थिति की केंद्रीय गृह मंत्रालय लगातार समीक्षा कर रहा है। तूफान को लेकर चेतावनी जारी होने के बाद गुजरात के कई बंदरगाहों को बंद कर दिया गया है।

Also Read: COWIN हैक करने के मामले में हैकरों का बड़ा खुलासा, सेंधमारी पर यह बताया