India News (इंडिया न्यूज), Kangana On Congress: हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सनातनी संस्कृति से जुड़ी है, जबकि कांग्रेस अंग्रेजों की संतान है। यह बात उन्होंने सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के कांगू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, बीजेपी नेत्री कंगना रनौत ने राहुल गांधी की पार्टी पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा चोर-चोर मौसेरे भाई जैसी है। जहां भी कांग्रेस के नेता मिलते हैं, वहां डकैतों का गिरोह बन जाता है।

कंगना रनौत ने क्या कहा?

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता अलका लांबा ने महिलाओं से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन कांग्रेस झूठी और चालाक बनकर झूठ बोलकर चली गई। कंगना रनौत ने कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान के साथ मिली हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आम लोगों को डराकर रखा। दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी ने भी बड़ी मुश्किल से सरकार चलाई थी। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में संसद और कई जगहों पर आतंकी हमले करवाए गए। लेकिन वर्तमान में देश का नेतृत्व एक मजबूत व्यक्ति के हाथ में है और सर्जिकल स्ट्राइक ने पाकिस्तान को शर्मसार कर दिया है। अब पाकिस्तान मुंह भी नहीं खोल सकता।

‘जाट’ की रिलीज के बीच तनोट माता मंदिर पहुंचे सनी देओल, BSF जवानों संग जमकर लगाए ठुमके, ‘बॉर्डर’ से क्या है कनेक्शन? वायरल वीडियो

लोकसभा में एक सांसद का वोट बहुत कीमती होता है

कंगना रनौत ने कहा कि लोकसभा में एक सांसद का वोट बहुत कीमती होता है और एक वोट से सरकार गिर सकती है। उन्होंने कहा कि मंडी की जनता ने उन्हें बहुत बड़ी जिम्मेदारी के साथ सांसद बनाकर लोकसभा में भेजा है। वक्फ संशोधन विधेयक पर मतदान करते समय उन्होंने क्षेत्र की जनता को याद करते हुए मतदान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने लोकसभा चुनाव में चारों सीटें पीएम नरेंद्र मोदी की झोली में डाल दी हैं। आने वाले समय में प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर भगवा ध्वज फहराना है।

PM Modi ने बांग्लादेश में हिंदुओं के नरसंहार का लिया बदला, इस चीज पर लगाया प्रतिबंध, उड़ गई Yunus के रातों की नींद