India News (इंडिया न्यूज), Kangana Ranaut On Waqf Amendment Bill: जब से वक्फ संशोधन विधेयक पास हुआ है तभी से इसको लेकर विपक्ष मोदी सरकार पर निशाना साध रहा है। मुस्लिम समुदाय का एक वर्ग इस विधेयक के खिलाफ है। अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने विवादित विधेयक पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। संसद भवन परिसर में गुरुवार 3 अप्रैल को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को खत्म किया जा रहा है जो हमारे देश को दीमक की तरह खा रहा है। कोई भी व्यक्ति या संगठन कानून और संविधान से बड़ा नहीं है।

कंगना ने की बिल की तारीफ

हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रनौत ने प्रस्तावित कानून की तारीफ करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति या संगठन कानून और संविधान से बड़ा नहीं है। इस विधेयक का उद्देश्य देश में वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन और प्रशासन में सुधार करना है। कंगना रनौत ने कहा, ‘यह एक ऐतिहासिक दिन है और हमने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से देखा है। देश में कानून से ऊपर कुछ भी नहीं हो सकता। स्वच्छता आंदोलन हो, भ्रष्टाचार के खिलाफ हो, गंदगी के खिलाफ हो, ये सारे काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिस्से में ही लिखे हैं। कई देशों का क्षेत्रफल वक्फ बोर्ड के कब्जे वाले क्षेत्रफल से भी ज्यादा है।’

मुस्लिम शख्स ने ही फाड़ डाली कुरआन…महा पाप देखकर मौलानाओं की फटी रह गई आखें, फिर हुआ कुछ ऐसा यकीन नहीं कर पाएगा आम आदमी

विरोधियों को करारा जवाब

कंगना ने आगे कहा, ‘नियामक संस्थाएं, डीसी, जिला मजिस्ट्रेट निगरानी करेंगे। सबसे बड़ी बात यह है कि अगर वे कोई गैरकानूनी काम करते हैं, तो कानूनी व्यवस्था उनसे सवाल कर सकती है। देखिए इससे पहले देश की क्या हालत थी। देश देख रहा है, समझ रहा है। जो काम सालों से अटके हुए थे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वो सब देश के लिए कर रहे हैं।’

बिल पर क्यों भड़के मुस्लिम?

बिल के मुस्लिमों के खिलाफ होने के सवाल पर कंगना ने कहा, ‘गृह मंत्री अमित शाह और मंत्री किरण रिजिजू ने इसे उतने ही विस्तार से समझाया है, जितना समझाया जाना था। मुझे नहीं लगता कि इसे और विस्तार से समझाने की जरूरत है। कोई भी व्यक्ति, कोई भी संस्था, कोई भी धार्मिक संगठन कानून या संविधान से ऊपर नहीं है। इस देश के संविधान से कोई भी ऊपर नहीं है। भ्रष्टाचार ने इसे दीमक की तरह खा लिया था, अब हमारा देश इससे मुक्त हो जाएगा।

रूठी गर्लफ्रेंड की तरह मुह फुलाकर PM Modi के बगल में बैठे रहे मोहम्मद यूनुस,डिनर की तस्वीर हुई वायरल, हर तरफ हो रही है चर्चा