India News (इंडिया न्यूज), Kanhaiya Kumar Statement: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की ‘पलायन रोको, रोजगार दो’ पदयात्रा गुरुवार को राजधानी पटना पहुंची। ‘पलायन रोको, रोजगार दो’ यात्रा के दौरान कन्हैया कुमार और अन्य कांग्रेस नेताओं ने पटना के विभिन्न इलाकों में पदयात्रा निकाली। यह यात्रा शुक्रवार 11 अप्रैल को समाप्त होगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कन्हैया कुमार ने कहा, बिहार के 14 करोड़ लोग पलायन का दंश झेल रहे हैं। राहुल गांधी के बयान पर उन्होंने कहा, जो काम कांग्रेस को करना चाहिए था, वह नहीं हुआ। देश को आजादी दिलाने में कांग्रेस पार्टी की बहुत बड़ी भूमिका रही है। कांग्रेस पार्टी ने न सिर्फ अंग्रेजों के खिलाफ बल्कि राजे-रजवाड़ों के खिलाफ भी लड़ाई लड़ी और देश को आजादी दिलाई।
अमित शाह पर कसा तंज
यहां जब कन्हैया कुमार से मुंबई अटैक के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा के बारे में सवाल पूछा गया तो वो भड़क उठे। उन्होंने कहा – ‘मुझे लगा कि 15 लाख बैंक खाते में आ गए।’ इसके अलावा उन्होंने कहा ने कहा कि अमित शाह को थोड़ी भी शर्म है कि नहीं। उन्होंने अपने बेटे को बीसीसीआई का अध्यक्ष बना दिया। केंद्र सरकार में 10 लाख से ज्यादा सरकारी पद खाली हैं। वहीं, बिहार सरकार में 2.75 लाख सरकारी पद खाली हैं। वे सिर्फ गुमराह करने के लिए अप्रासंगिक बातें करते हैं।
2031 में भारत में हो सकता है AFC Asian Cup, भारत के साथ कई मुस्लिम देशों ने भी लगाई बोली
आतंकवाद पर आज तक भाजपा ने क्या किया?
कन्हैया कुमार बोले- आतंकवाद पर आज तक भाजपा ने क्या किया? लोगों को भावनात्मक रूप से लूटा जा रहा है। जब डॉक्टर का एक्सीडेंट होता है तो उसके अपने अस्पताल में बेड नहीं मिलता। तेजस्वी यादव के आमंत्रण पर कन्हैया ने कहा, हमने किसी को आमंत्रित नहीं किया है। यह जुनून नहीं संघर्ष है, जो कुर्बानी देना चाहता है, आ जाए।