दिल्ली। Kanjhawala death case update: कंझावला मौत मामले में दिल्ली पुलिस ने देर रात घटना के छठे आरोपी आशुतोष को गिरफ्तार किया है। आशुतोष वही व्यक्ति है जिसकी कार से इस पूरे घटना को अंजाम दिया गया है। इस मामले में आशुतोष की गिरफ्तारी के साथ कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बीते गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने पहले से गिरफ्तार सभी आरोपियों को रोहिणी कोर्ट में पेश किया। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट से पुछताछ के लिए कुछ और दिनों का वक्त मांगा, जिसके बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले सोमवार को दिल्ली के रोहिणी कोर्ट ने पांचों आरोपितों मनोज मित्तल, दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्णन और मिथुन को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था। वहीं, पुलिस ने कोर्ट से आरोपितों के लिए पांच दिन की रिमांड मांगी थी।

क्या आशुतोष ही चला रहा था गाड़ी?

क्या उस रात आशुतोष ही गाड़ी चला रहा था? यह सवाल सबसे बड़ा है। क्योंकि दिल्ली पुलिस ने यह गाड़ी आशुतोष के होने का दावा किया है। बताया जा रहा है कि आशुतोष घटना के बाद से फरार था। पहले से हिरासत में लिए गए आरोपियों ने पुलिस को काफी समय बाद आशुतोष के नाम का खुलासा किया है। बताया जाता है कि गाड़ी में कुल 7 लोग थे। घटना के बाद से  ये दोनों व्यक्ति फरार थे।

दिल्ली पुलिस ने केस में किया नया खुलासा, दो अन्य आरोपी का नाम आया सामने

घटना के बाद पहली बाद बीते गुरुवार को आधिकारिक तौर पर दिल्ली पुलिस के द्वारा इस पूरे मामले पर प्रेस वार्ता की गई। पुलिस ने इस मामले में नया खुलासा करते हुए 2 अन्य आरोपी के नाम सामने लाया है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी (एल एंड ओ) सागर प्रीत हुड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि” अन्य दो आरोपियों के नाम आशुतोष और अंकुश खन्ना हैं। हम उनकी तलाश कर रहे हैं। ये दोनों हिरासत में लिए गए पांच लोगों के दोस्त हैं। उन्होंने 5 आरोपियों को बचाने की कोशिश की”। साथ ही उन्होंने कहा” हमने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और हम उनसे पूछताछ कर रहे हैं। पूछताछ के दौरान, हमने पाया कि दो और लोग घटना में शामिल हैं। हमारी टीम छापेमारी कर रही है। हमने चश्मदीद का बयान दर्ज कर लिया है”। उनमें से एक आशुतोष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।