India News (इंडिया न्यूज), Kannauj: कन्नौज की अपनी एक अलग खासियत है। यह शहर इत्र के लिए पूरी दुनियाभर में मशहूर है। कन्नौज पर्यटकों के बीच भी लोकप्रिय है। यहां घूमने लायक कई जगहें हैं। कन्नौज में आप राजा जयचंद के किले का दौरा कर सकते हैं। यह किला काफी पुराना है। राजा जयचंद्र ने 1170 से 1194 ईस्वी तक इस किले पर शासन किया था। मुगलों ने यहां लंबे समय तक शासन किया। यहां पर्यटक मुगल काल के आश्रय स्थलों के खंडहर देखने को ल सकते हैं। पर्यटक कन्नौज में संयोगिता मार्ग देख सकते हैं। यह एक ऐतिहासिक स्थान है। जब पृथ्वीराज चौहान ने भरे दरबार से संयोगिता का अपहरण कर लिया था तो वह इसी रास्ते से भागे थे।
इत्र के लिए दुनियाभर में है फेमस है कन्नौज
बता दे कि, कन्नौज में इत्र का बहुत उत्पादन होता है। यहां आप पुरानी इत्र फैक्ट्रियां देख सकते हैं। इन फैक्ट्रियों में परफ्यूम बनाने के लिए आज भी पुरानी तकनीक का ही इस्तेमाल किया जाता है। यह शहर काफी लोकप्रिय है क्योंकि यह इत्र के लिए मशहूर है। इसे भारत की इत्र राजधानी यानि इत्र नगरी भी कहा जाता है। इस शहर का उल्लेख महाभारत और रामायण जैसे महाकाव्यों में भी किया गया है।
UP School: 7 मई को कल यूपी के सभी स्कूल रहेंगे बंद, कब होगी समर वेकेशन की घोषणा-Indianews
मिट्टी और बारिश की खुशबू वाले भी मिलते हैं परफ्यूम
इसको लेकर यह भी कहा जाता है कि प्राचीन राजा यहीं से इत्र प्राप्त करते थे। यहां आपको मिट्टी और बारिश की खुशबू वाले परफ्यूम भी मिलेंगे। यहां आप पुरातत्व संग्रहालय का दौरा कर सकते हैं। यह संग्रहालय अपने अंदर इतिहास को संजोए हुए है। यहां आप कई तरह की मिट्टी की मूर्तियां देख सकते हैं और इस शहर की कला और संस्कृति से परिचित हो सकते हैं। यहां आप मौर्य वंश से जुड़ा इतिहास भी देख सकते हैं। पर्यटक यहां बहोसी पक्षी अभयारण्य देख सकते हैं। यहां आप पक्षियों की कई प्रजातियां देख सकते हैं। पर्यटक कन्नौज में अन्नपूर्णा मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। यह मंदिर कन्नौज रेलवे स्टेशन से 5 किमी दूर है। इसके अलावा आप यहां गौरी शंकर मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं।