India News (इंडिया न्यूज़), Kawasaki Motor के द्वरा भारतीय बाजार में अपने चुनिंदा लाइनअप पर इस साल के अंत में बेहतरीन डिस्काउंट का ऑफर दे रहा है। यह ऑफर MY2023 मोटरसाइकिलों पर अधिकतम 60,000 रुपये की छूट के साथ मान्य होगा। कंपनी ने कहा है कि, इस डिस्काउंट का लाभ 31 दिसंबर, 2023 तक या स्टॉक खत्म होने तक उठाया जा सकता है। तो चलिए जानते इसके बारे में
Kawasaki Motor दे रही डिस्काउंट
Kawasaki Vulcan S क्रूजर पर अधिकतम 60,000 रुपये की छूट दी जा रही है, वहीं, जबकि Kawasaki Ninja 400 पर 35,000 रुपये तक की छूट मिलती है। इसके साथ ही Kawasaki Ninja 650 पर 30,000 रुपये का डिस्काउंट वाउचर भी दिया जा रहा है, जबकि Versys 650 को 20,000 के डिस्काउंट वाउचर के साथ खरीद सकते हैं।
नए प्रोडक्ट्स
बता दें कि, Kawasaki ने हाल ही में भारत में अपडेटेड W175 मोटरसाइकिल को लॉन्च की है, जिसकी कीमत 1.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। कावासाकी W175 भारत में ब्रांड की सबसे सुलभ मोटरसाइकिल है और यह अलॉय व्हील के साथ कई नए अपडेट्स में उपलब्ध है।
कंपनी ने इंडिया की बाइक वीक 2023 में नई निंजा ZX-6R का भी अनावरण किया है, जो कि अगले साल की शुरुआत में जल्द लॉन्च होने का संकेत दे रही है। हालांकि, बहुप्रतीक्षित नई कावासाकी एलिमिनेटर 450 आईबीडब्ल्यू 2023 में प्रदर्शित नहीं हुई थी, लेकिन यह भविष्य में भारतीय बाजार में आ सकती है।
ये भी पढ़े-
- कैसा होना चाहिए बच्चों का स्टडी रूम, जानें ये वास्तु नियम
- PM Modi on Article 370 Verdict: आर्टिकल 370 पर SC के फैसले को पीएम मोदी ने बताया ऐतिहासिक, दिया ये आश्वासन