India News (इंडिया न्यूज), Kerala Police Purchase AK-203 : आज के समय में भारत बड़ी तेजी से अपनी सेना का आधुनिकिकरण कर रहा है। भारतीय सुरक्षा बलों को एडवांस और घातक हथियार दिए जा रहे हैं। इस कड़ी में भारतीय सेना को मिलने वाली असॉल्ट रायफल AK-203 भी शामिल है। सेना कुल 6.1 लाख AK-203 की खरीद कर रही है। इसके तहत भारत और रूस ज्वाइंट वेंचर से उत्तर प्रदेश के अमेठी में इसका निर्माण चल रहा है। लेकिन भारतीय सेना के अलावा अब राज्य पुलिस भी इस एडवांस असॉल्ट रायफल का इस्तेमाल करेगी।
यहां पर हम केरल की बात कर रहे हैं। केरल पुलिस ने AK-203 की खरीद करना चाहती है। इसको लेकर उनकी तरफ से टेंडर भी जारी कर दिया गया है। केरल पुलिस ने 31 मार्च को 7.62MM की AK-203 की खरीद के लिए एक E-टेंडर जारी किया था।
केरल पुलिस करेगी AK-203 का इस्तेमाल
खबरों के मुताबिक केरल पुलिस ने 250 रायफल की खरीद के लिए E-टेंडर जारी कर दिया है। इस पूरी डील की कीमत 2.25 करोंड़ रूपये के करीब बताई जा रही है। इस डील के फाइनल होने के बाद केरल देश का पहला राज्य बन जाएगा जिसके पास सबसे आधुनिक असॉल्ट रायफल होगी।
फिलहाल हाल के समय में केरल पुलिस AK-47, INSAS रायफल, सेल्फ-लोडिंग रायफल (SLR) के साथ साथ MP5 सबमशीन गन का इस्तेमाल करती है। लेकिन जल्द ही केरल के पुलिसकर्मी AK-203 का भी इस्तेमाल करेंगे।
मेड इन इंडिया AK-203 राइफल
जानकारी के लिए बता दें कि रूस और भारत के बीच 2021 में AK-203 राइफल को लेकर डील साइन की गई थी। इसके तहत 5100 करोड़ रुपये में 6.1 लाख असॉल्ट राइफल भारतीय सेना को मिलेगी। इसके बाद उत्तर प्रदेश के अमेठी में इसकी फैक्ट्री स्थापित की गई।
भारत और रूस के ज्वाइंट वेंचर इंडो रशियन राइफल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी इस घातक हथियार का निर्माण कर रही है। पिछले साल ही 35000 AK-203 राइफल सेना को सौंप दी है. अगली 70 हजार राइफल की खेप इस मिल जाएगाी. साल 2025 तक भारतीय सेना के पास 1 लाख से ज्यादा AK-203 राइफल आ जाएगी।
बता दें कि भारतीय सेना पुरानी इंसास राइफल को हटाकर 7.62 X 39mm कैलिबर AK-203 को सर्विस में शामिल कर रही है। इसके शामिल होने के बाद सेना की मारक क्षमता काफी बढ़ जाएगी। AK-203 असॉल्ट राइफल्स की 400 से 800 मीटर बताई जाती।