इंडिया न्यूज, मुंबई:
Khalistani Planning Attack देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक बार फिर आतंकी हमला करने की फिराक में हैं। मुंबई पुलिस को इस बारे में सूचना मिली है और उसके बाद पुलिस ने पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद कर दी हैं। मुंबई पुलिस ने कहा है कि खालिस्तानी तत्व शहर में हमले करने की साजिश कर रहे हैं और इसके बाद समूचा शहर हाई अलर्ट पर है।
रेलवे स्टेशनों पर भी बढ़ाई सुरक्षा (Khalistani Planning Attack)
मुंबई रेलवे पुलिस आयुक्त कैसर खालिद ने कहा कि मुंबई में अलर्ट के मद्देनजर शहर के प्रमुख स्टेशन, दादर, बांद्रा चर्चगेट, सीएसएमटी, कुर्ला और अन्य स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कल 3000 से अधिक रेलवे अधिकारी तैनात किए जाएंगे।
मुंबई पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त : वलसे पाटिल (Khalistani Planning Attack)
Maharashtra Home Minister Dilip Walse Patil
राज्य के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा गया कि मुंबई समेत महाराष्ट्र में पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त है। मुंबई में कोविड-19 की तीसरी लहर नजर आने लगी है। शहर में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट का प्रभाव भी बढ़ा है, जिसके बाद एहतियात के तौर पर मुंबई पुलिस ने धारा 144 लागू कर दी है। जाहिर है इस बार मुंबई में नए साल का जश्न फीका रहेगा।
Also Read :Big Strike on Terrorism जम्मू कश्मीर में छह आतंकी ढेर
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube