India News (इंडिया न्यूज़), Arvind Kejriwal: शराब घोटाले मामले में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 15 अप्रैल तक को बढ़ा दी गई है। आज (सोमवार)  प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत खत्म होने के बाद अरविंद केजरीवाल को अदालत में पेश किया गया।

सीएम केजरीवाल  तिहाड़ की जेल नंबर 2 में रहेंगे। उनके साथ जेल नंबर 1 में उनके पूर्व डिप्टी मनीष सिसौदिया, जेल नंबर 7 में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और जेल नंबर 5 में राज्यसभा सांसद संजय सिंह रह रहे हैं। वहीं इसी मामले की आरोपीभारत राष्ट्र समिति की नेता के कविता महिला अनुभाग की जेल नंबर 6 में हैं।

जेली की दिनचर्या

केजरीवाल की दिनचर्या सूर्योदय सुबह लगभग 6:30 बजे  से शुरू होंगी। सभी कैदियों के साथ सीएम केजरीवाल को भी नाश्ते में चाय और ब्रेड मिलेंगे। सुबह स्नान के बाद केजरीवाल अदालत के लिए रवाना (यदि सुनवाई निर्धारित है) हो सकते हैं। इसके अलावा अपनी कानूनी टीम के साथ बैठक के लिए बैठेंगे।

वित्तीय संकट के बीच कांग्रेस को मिली बड़ी राहत, वसूली के लिए आयकर विभाग नहीं उठाएगा कठोर कदम

दोपहर का भोजन का समय सुबह 10:30 से 11 बजे के बीच रहता है। जिसमें इसमें एक दाल, एक सब्जी और पांच रोटियां या चावल दी जाती है। दोपहर के खाने के बाद कैदियों को दोपहर से 3 बजे तक उनकी सेल में बंद कर दिया जाता है। दोपहर 3:30 बजे उन्हें एक कप चाय और दो बिस्किट दिए जाएंगे। शाम 4 बजे वे अपने वकीलों से मिल सकते हैं। रात्रिभोज दोपहर के भोजन के समान शाम 5:30 बजे होता है। जिसके बाद कैदियों को शाम 7 बजे तक रात के लिए बंद कर दिया जाता है।

इन बातों की अनुमति

  • सीएम केजरीवाल को टेलीविजन देखने की अनुमति है। समाचार, मनोरंजन और खेल सहित 18 से 20 चैनलों की अनुमति है।
  • तबीयत बिगड़ने पर क्या किसी भी तरह के दिक्कत होने पर डॉक्टर और चिकित्सा कर्मचारी 24/7 उपलब्ध हैं।
  • शुगर के मरीज होने की वजह से केजरीवाल की कारावास के दौरान नियमित जांच होगी।
  • सीएम केजरीवाल सप्ताह में दो बार अपने परिवार के सदस्यों से मिल सकते हैं।
  • केजरीवाल को रामायण, श्रीमद्भगवद गीता और पत्रकार नीरजा चौधरी की पुस्तक – हाउ प्राइम मिनिस्टर्स डिसाइड – की प्रतियां प्रदान करने का भी अनुरोध किया गया है।