India News (इंडिया न्यूज़), 30 August Weather, दिल्ली: मानसून की पार झेल भारत के कई राज्यों के लिए अब नई मुसीबत आ गई है। जब बारिश हो रही तो रिकॉर्ड तोड़ हो रही थी और अब जैसे गायब हो गई है। मौसम के अचानक कमजोर पड़ने से वैज्ञानिक चिंता में है। अगस्त के अंतिम सप्ताह देश में बारिश नहीं के बराबर हुई है। सितंबर में भी ऐसा ही रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगर ऐसा होता है तो बारिश सामन्य से कम रह सकती है। अब तक यह सामान्य रही है।
- पटना में रहेगी गर्मी
- मानसून समाप्ती की तरफ
- सामान्य से कम बारिश
साल 2022 के बाद यह पहला मौका है जब मानसून अगस्त में ही कमजोर पड़ गया। उत्तराखंड में अब तक सामान्य से 9 प्रतिशत अधिक बारिश हुई। लेकिन अगस्त में चार फीसदी कम बारिश हुई। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
पटना में रहेगी गर्मी
मुंबई में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पटना में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वही गुजरात के अहमदाबाद में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
यह भी पढ़े-
- बिहार में पेट्रोल-डीजल महंगा तो गुजरात में सस्ता, जानें अपने शहर की कीमतें
- पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़, बीस हजार का इनामी बदमाश गिरप्तार