India News (इंडिया न्यूज़), 31 July Weather, दिल्ली: झमाझम वर्षा और इसके बाद जलजमाव और बाढ़ की स्थिति देखने के बाद देश की राजधानी दिल्ली में उमस के साथ गर्मी पड़ रही है। एक में ही अधिकतम तापमान चार डिग्री तक बढ़ गया है। शनिवार में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री था वही रविवार को 35.2 डिग्री था। हवा में नमी का स्तर 92 से 63 प्रतिशत रहा। राजधानी में अगले कुछ दिनों तक तापमान 36 से 37 डिग्री के आसपास रहेगा। बीते दिनों कुछ इलाकों में बारिश भी देखी गई थी।
- दिल्ली में उमस भरी गर्मी
- पटना में हो सकती है बारिश
- लखनऊ में रहेगी गर्मी
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो मुंबई में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वही बिहार की राजधानी पटना में आज न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
मौसम विभाग का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक गर्मी और उमस से परेशानी हो सकती है। अगले छह दिन दिल्ली के कुछ इलाकों बादल छाए रहने की संभावना है हालांकि बारिश नहीं होगी। दो दिन की गर्मी के बाद बुधवार से तापमान में गिरावट का अनुमान है। हवा की रफ्तार 20 की किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास से चलेगी। वही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
यह भी पढ़े-
- गुजरात में पेट्रोल-डीजल सस्ता तो पश्चिम बंगाल में महंगा, जानें अपने शहर का हाल
- कहीं सूखा तो कहीं बाढ़, यूपी में मौसम कर रहा खिलवाड़, जानें आपके जिले का हाल