इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
ओडिशा और बंगाल (Odisha and Bengal) के तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान असानी (cyclonic storm Asani) आज अपना असर दिखाएगा। मौसम विभाग (weather departrment) का कहना है कि दोनों राज्यों के तटीय इलाकों में इस दौरान 90 से 125 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना है। कई जगहों पर बारिश के आसार हैं। झारखंड, बिहार व छत्तीसगढ़ तक असान का असर होने का अनुमान है। कल से शुक्रवार तक इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी।
12 किमी की गति से आगे बढ़ रहा तूफान : ओडिशा मौसम विभाग
जानिए चक्रवात असानी का आज का अपडेट
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित मौसम विभाग के अनुसार पिछले छह घंटों में असानी राज्य की पश्चिमी व उत्तर-पश्चिमी दिशा में 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। राज्य के विशेष राहत आयुक्त पीके जेना ने बताया कि तूफान पुरी से लगभग 590 किमी दक्षिण-पश्चिम व राज्य के गोपालपुर से करीब 510 किमी दक्षिण-पश्चिम में है।
24 घंटों में कमजोर पड़ने की संभावना
भुवनेश्वर मौसम विभाग केंद्र के अनुसार आज रात तक राज्य के तटवर्ती इलाकों में चक्रवात उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ना जारी रखेगा। इसके बाद, यह उत्तर-पूर्व दिशा में उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी की तरफ मुड़ेगा। असानी के 24 घंटे में कमजोर पड़ने की संभावना है। झारखंड, बिहार व छत्तीसगढ़ के अलावा आंध्र प्रदेश बंगाल और अन्य राज्य प्रदेशों में भी चक्रवात का असर दिखेगा। कई इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं।
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !