India News (इंडिया न्यूज),Aaj ka Mausam: बारिश की संभावना के बीच सोमवार को तेज धूप निकलने से रविवार के मुकाबले तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई। शाम को बादल छाने लगे। सोमवार को सुबह से ही तेज हवाएं चल रही थीं। धूप भी खिली। सुबह मध्यम कोहरा रहा। दृश्यता 150 मीटर रह गई, लेकिन आठ बजे के बाद इसमें तेजी से सुधार हुआ। मंगलवार को हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा। 5 से 9 फरवरी के बीच तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 22 से 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री के बीच रह सकता है। 7 फरवरी से एक बार फिर आंशिक बादल देखने को मिल सकते हैं।
स्काईमेट के अनुसार, फरवरी के शुरुआती दिन सामान्य से अधिक गर्म हैं। पिछले तीन दिनों से दिन और रात का तापमान औसत से अधिक बना हुआ है। अब मंगलवार को बारिश की संभावना है। अगले 2 से 3 दिनों में पहाड़ों और मैदानी इलाकों में बारिश और बर्फबारी होगी। 4 फरवरी की सुबह और दोपहर में दिल्ली के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
आगे कैसा रहेगा मौसम?
4 फरवरी की देर रात तक मौसम साफ होने की उम्मीद है। जनवरी में राजधानी में कम बारिश हुई थी। पूरे जनवरी महीने में 6.5 मिमी बारिश हुई थी। वहीं, मंगलवार को भी 5 मिमी तक बारिश की संभावना है। इस बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। 5 फरवरी को न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। 5 से 7 फरवरी के बीच मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। इसके बाद 10 और 11 फरवरी को बारिश का अगला दौर आ सकता है।
AAP या BJP कौन जीत रहा है दिल्ली चुनाव? जानें लोगों ने सर्वे में क्या कहा
दिल्ली से फिर हटा ग्रैप-3
करीब एक हफ्ते बाद प्रदूषण का स्तर खराब स्तर पर आ गया है। इसके बाद CAQM (वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग) की उपसमिति ने ग्रैप-3 को हटा दिया है। 29 जनवरी को प्रदूषण स्तर में बढ़ोतरी के बाद इसे लागू किया गया था। अब अगले कुछ दिनों तक यह खराब स्तर पर ही रह सकता है।
कृति और ज्ञान का उत्सव है वसंत पंचमी