इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :
आप सभी ने अक्सर ऐसे मामले सुने होंगे जिनमे चर्चा होती है कि किसी ने समलैंगिक शादी कर ली, तो किसी ने अंतर्जातीय विवाह कर लिया। लेकिन इससे भी अनोखी एक शादी जो हाल ही में हुई है वह है अहमदाबाद में एक ऐसी लड़की की शादी है जो खुद के साथ ही शादी करने जा रही है।
गुजरात की 24 वर्षीय लड़की क्षमा बिंदू ने खुद से 11 जून को शादी करने का एलान किया था लेकिन उन्होंने निश्चित समय से पहले शादी कर ली। उन्होंने शादी बुधवार को की और अब वह हनीमून पर गोवा जाने की तैयारी कर रही है।
आखिर क्यों की निश्चित समय से पहले शादी
क्षमा ने बताया की वह अकेली अपने आप से शादी कर रही है उन्हें इस बात का डर था कोई उनके घर आकर कोई विवाद न कर दे। इसलिए उन्होंने 11 जून की बाजए 8 जून को ही शादी कर ली। इस मौके पर उनके साथ खास खास लोग ही मौजूद रहे।
रीती रिवाज से की शादी
शादी के दौरान सभी रस्मे हुई फिर चाहे वह हल्दी की रस्म हो या मेहँदी की। दुल्हन ने सात फेरे भी लिए लेकिन अकेले ही। क्षमा ने मांग खुद ही भरी। और लाल रंग की साडी पहनी हुई थी। एक ख़ास बात यह है कि इस शादी में कोई पंडित नहीं था लड़की ने टेप में मंतर चला कर फेरे लिए।
बेहद खुश है माता पिता
क्षमा ने बताया कि उसके माता पिता इस शादी से बेहद खुश है। उन्होंने क्षमा को आशीर्वाद भी दिया। अब वह हनीमून पर गोवा जाएगी। क्षमा की शादी के बारे में जानने के लिए लोग उत्साहित हो रहे हैं क्योंकि यह एक अनोखी शादी है।
Also Read: कभी सलवार-सूट में नजर आने वाली सपना चौधरी, अब हो चुकी हैं एकदम बोल्ड
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube