India News(इंडिया न्यूज), Anjani Mahadev Flood: मनाली में आधी रात को बादल फटने से अंजनी महादेव नदी और अखरी नाल में बाढ़ आ गई। बाढ़ के कारण पलचान, रुआड़ और कुलंग गांव में अफरा-तफरी मच गई। नदी से आ रही भयावह आवाज से हर कोई सहम गया। पलचान में दो घर बह गए हैं जबकि एक घर को आंशिक नुकसान पहुंचा है। पुल और बिजली परियोजना को भी नुकसान पहुंचा है।
- मनाली में आई बाढ़
- इस तरह का हुआ नुकसान
लोगों ने भागकर जान बचाई
घरों में रहने वाले लोगों ने भागकर जान बचाई लेकिन घर बाढ़ की चपेट में आ गए। पलचान और सोलंग के पास बर्फ की गैलरी में मलबा आने से मनाली लेह मार्ग भी बंद हो गया है। मनाली प्रशासन राहत कार्य में जुटा है। प्रशासन नुकसान का आकलन भी कर रहा है। बाढ़ के कारण धनी राम और खेमी देवी का घर बह गया है जबकि सुरेश का घर क्षतिग्रस्त हो गया है। Anjani Mahadev Flood
अब पैपराजी पीछे से मेरी तस्वीर…., Janhvi Kapoor की बात सुनने पर मजबूर हुए पैप्स
बाढ़ के कारण नदी में भयावह आवाज Anjani Mahadev Flood
बीडीसी सदस्य रेशमा देवी और पलचान पंचायत प्रधान कौशल्या और पूर्व प्रधान सुंदर ठाकुर ने बताया कि रात करीब एक बजे अंजनी महादेव नदी में बाढ़ आ गई। बाढ़ के कारण नदी में भयंकर आवाज हुई। इससे गहरी नींद में सो रहे लोग भी जाग गए। नदी किनारे रहने वाले लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर आ गए। उन्होंने बताया कि लोगों ने नदी में आई बाढ़ से भागकर अपनी जान बचाई है लेकिन लोगों को भारी नुकसान हुआ है।
आधी रात को बाढ़ की सूचना मिलते ही प्रशासन फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गया। लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। पलचान से लेकर पतलीकूहल तक के लोगों को अलर्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि दो घर बाढ़ की चपेट में आए हैं जबकि एक घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। राहत कार्य जारी है जबकि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
धर्म शिव जी का ऐसा मंदिर जिसने खुद बदली अपने प्रवेश की जगह, अंग्रेजों ने भी झुकाया था सर