Lal Krishna Advani turns 94 पीएम सहित सभी प्रमुख नेताओं ने दी शुभकामनाएं
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
Lal Krishna Advani turns 94 भाजपा के सीनियर लीडर लाल कृष्ण आडवाणी का आज जन्म दिन है। वे आज 94 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर उन्हें प्रधानमंत्री सहित सभी प्रमुख भाजपा नेताओं ने शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही लालकृष्ण आडवाणी से मिलने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी उनके आवास पर पहुंचे। पीएम के साथ ही गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी मौजूद थे। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और आडवाणी के बीच काफी गर्मजोशी नजर आई। पीएम नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ नेता को पुष्पगुच्छ भेंट किया और फिर उनका हाथ थामकर चलते नजर आए।
Lal Krishna Advani turns 94 ट्वीट कर दी शुभकामनाएं
इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट में आडवाणी को शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि सम्मानीय आडवाणी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके लंबे व स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। लोगों को सशक्त करने और हमारे सांस्कृतिक गौरव को बढ़ाने के लिए उन्होंने जो प्रयास किए, देश इसके लिए उनका ऋणी रहेगा।
Lal Krishna Advani turns 94 जे पी नड्डा ने भी दी शुभकामनाएं
भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा, भाजपा को जन-जन तक पहुंचाने और देश के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। आडवाणी जी पार्टी के करोड़ों कार्यकतार्ओं के प्रेरणास्रोत हैं। मैं ईश्वर से आपकी दीर्घ आयु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।
Also Read : Corona Update Today 24 घंटे में 13204 लोग कोरोना से उबरे
Connect Us : Facebook Twitter