India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan-3, नई दिल्ली: भारत ने फिर से एक बार फिर इतिहास रच दिया है। बीते दिन बुधवार, 23 अगस्त, 2023 भारत के चंद्रयान-3 ने चांद पर सफल लैंडिंग की। इसके साथ ही भारत ने एक नया इतिहास रच दिया है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है। यूट्यूब पर ISRO के लाइव स्ट्रीमिंग लिंक ने भी एक नया इतिहास रच दिया है। 8.06 मिलियन लोगों ने चंद्रयान-3 के लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग को एक साथ देखा। जिसने यूट्यूब इतिहास के सभी कीर्तिमानों को ब्रेक कर दिया है।
बता दें कि ISRO के चंद्रयान-3 की लाइव स्ट्रीमिंग से पहले ब्राजील बनाम द. कोरिया के फुटबॉल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को यूट्यूब को अब तक सबसे ज्यादा देखा गया था। जिसे 6.15 मिलियन से भी अधिक लोगों ने यूट्यूब पर एक साथ देखा था। जिसके बाद चंद्रयान-3 की लाइव स्ट्रीमिंग ने इसे काफी पीछे छोड़ दिया है।