India News (इंडिया न्यूज़), Livestream of Chandrayaan-3: बुधवार 23 अगस्त को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( ISRO) ने चांद पर भारत का झंड़ा लहरा कर इतिहास रच दिया । चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग (Moon South Pole Landing) हो गई है। इसरो अपने आधिकारिक YouTube Channel पर इसका सीधा प्रसारण कर रहा था। इस लाइव प्रसारण को एक साथ 85 लाख यानी करीब 8.5 मिलियन लोगों ने देखा, जो अपने आप में एक कीर्तिमान है।
ISRO ने बनाए ये दो रिकॉर्ड
बता दें भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचकर ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बना गया है बता दें चंद्रयान-3 के सॉफ्ट लैंडिंग को 80,59,688 से अधिक लोग इसे लाइव देख रहे थे। जब चंद्रयान-3 लैंडर ने चंद्रमा की सतह को छुआ तो फेसबुक पर 355.6K से अधिक लोग जुड़े हुए थे। ये सभी व्यूअर्स ISRO के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से जुड़े हुए थे। चंद्रयान-3 लाइवस्ट्रीम ने स्पेनिश स्ट्रीमर इबाई के 3.4 मिलियन दर्शकों के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। ऐसे में कहा जा सकता है कि ISRO ने चंद्रयान -3 के साथ एक नहीं बल्कि दो रिकॉर्ड बनाए हैं।
नए भारत का सूर्योदय
साउथ अफ्रीका ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) में शामिल होने पहुंचे पीएम मोदी ने भी विदेश से देश के लोगों का मनोबल बढाया। पीएम चंद्रयान-3 के लैंडिंग के दौरान वर्चुअल रूप से जुडे रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब हम ऐसे ऐतिहासिक क्षण देखते हैं तो हमें बहुत गर्व होता है। ये नए भारत का सूर्योदय है।
ये भी पढ़ें –
- PM modi on Chandrayaan-3 Landing: जानें चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग पर क्या बोले पीएम मोदी?
- Chandrayaan-3 Landing: दुनिया चाँद के सपने देखती है, और हमने सपने को हकीकत में बदलते देखा है: