India News (इंडिया न्यूज), Lok Sabha 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तैयारी शुरु हो गई है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज (रविवार) गुजरात के नेत्रांग में एक रैली को संबोधित किया। इस रैली में सीएम केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है।

भरूच सीट से लड़ेगें चुनाव

उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा किLok Sabha 2024 में हमारी पार्टी गुजरात में भी उतरेगी। आम आदमी पार्टी के विधायक चैतर वसावा गुजरात के भरूच सीट से लड़ेगें। चैतर वसावा गुजरात के डेडियापाड़ा से विधायक हैं। इन दिनों सीएम केजरीवाल गुजरात के दौरे पर हैं। जहां उन्होंने रैली को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि “आज मैं घोषणा करता हूं कि आगामी लोकसभा चुनाव में चैतर वसावा भरूच सीट से चुनाव लड़ेंगे।”

आदिवासी समाज का अपमान

आप विधायक चैतर वसावा वन विभाग से जुड़े मामले में देल की सजा काट रहे हैं। उनके खिलाफ वनकर्मियों को मारने और हवाई फायरिंग करने का मामला है। उन्होंने दिसंबर में शक्ति प्रदर्शन करते हुए खुद को सरेंडर किया था। इस बात को लेकर सीएम केजरीवाल ने कहा कि ‘ चैतर वसावा को भाजपा ने गिरफ्तार कर लिया है। आदिवासी समाज के एक नेता को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही उनकी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। जो कि बेहद दुख की बात कहैं।’ यह पूरे आदिवासी समाज का अपमान है। इसका बदलाव आदिवासी समाज जरुर लेगा।

Also Read:-