• छह महीने में संसद के किसी सदन के सदस्य नहीं बने तो देना पड़ेगा इस्तीफा

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली, (Lok Sabha By Election):  केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को रामपुर सीट से लोकसभा उपचुनाव के लिए टिकट नहीं मिला है। पहले अटकलें लगाई जा रही थी कि नकवी का राज्यसभा का टिकट कटने के बाद बीजेपी उन्हें रामपुर सीट से लोकसभा के उपचुनाव के लिए मैदान में उतारेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

लोकसभा-विधानसभा उपचुनावों के लिए जारी की सूची

पार्टी ने इस सीट से घनश्याम लोधी को अपना उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी द्वारा आज लोकसभा-विधानसभा उपचुनावों के लिए जारी उम्मीदवारों की सूची में यह जानकारी सामने आई है। नकवी यदि छह महीने में संसद के किसी सदन के सदस्य नहीं बने तो उन्हेें इस्तीफा देना पड़ेगा।

आजमगढ़ से दिनेश यादव निरहुआ को मैदान में उतारा

आजम खान के इस्तीफे से रामपुर सीट खाली हुई है। इसी के साथ आजमगढ़ से भाजपा ने भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता दिनेश यादव निरहुआ को दोबारा मैदान में उतारा है। अखिलेश यादव के त्यागपत्र के बाद यह सीट खाली हुई थी। निरहुआ अखिलेश यादव के खिलाफ पिछला लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। उन्हें हार मा सामना करना पड़ा था।

ये भी पढ़े : कश्मीर से नहीं निकाले जाएंगे हिंदू, सुरक्षा के होंगे पुख्ता बंदोबस्त : अमित शाह

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube