India News (इंडिया न्यूज), Lok Sabha Election 2024: बिहार मे लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अभी तक सीट बंटवारे को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। कांग्रेस INDI गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी है। बावजूद इसके कांग्रेस को उन्हीं के साथ गठबंधन वाली पार्टियों द्वारा झटके लग रहे हैं, इनकी योजनाओं पर राजद और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने पानी फेर दिया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि किस पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ पासा फेरा है।
कांग्रेस को लगा बड़ा झटका
बिहार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और राजद के बीच सीटों का बंटवारा अभी तक नहीं हुआ है। इसी का फायदा उठाते हुए लालू यादव ने अपने पार्टी के नेताओं को सिंबल दे दिया है। लालू यादव ने औरंगाबाद सीट से अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। इसी के साथ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने भी बेगूसराय से अपने पार्टी के उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। अब कांग्रेस को झटका नहीं, बल्कि डबल झटका लगा है क्योंकि इन दोनों ही सीटों पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार उतारना चाहती थी।
Yoga for Stress: कभी महसूस नहीं होगा तनाव, बस आज से रेगुलर रुटिन में शामिल कर लें ये 5 जादुई योगा
कौन है औरंगाबाद और बेगूसराय से उम्मीदवार?
इन दोनों सीटों पर कांग्रेस ने अपनी दावेदारी रखी थी। कांग्रेस औरंगाबाद से प्रत्याशी के रूप में पूर्व सासंद निखिल कुमार को उतारना चाहती थी, लेकिन यहां लालू यादव ने अभय कुशवाहा को उम्मीदवार बनाकर, कांग्रेस की योजना पर पानी फेर दिया।
बिल्कुल ऐसा ही कांग्रेस के साथ बेगूसराय सीट पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने किया। दरअसल कांग्रेस ने बेगूसराय सीट से कन्हैया कुमार को उम्मीदवार बनाने का तय किया था, जो कि पहले भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी में थे और पूर्व सासंद भी रहे हैं बेगूसराय से। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने बेगूसराय सीट से अवधेश राय को उम्मीदवार बनाने का ऐलान कर दिया है।
Elvish Yadav Bail: एल्विश यादव को एक और राहत, नोएडा के बाद गुरुग्राम कोर्ट ने भी दी जमानत