India News (इंडिया न्यूज़), Lok Sabha Election 2024: बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है।जानकारी के अनुसार पशुपति कुमार पारस अब लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। पशुपति पारस कई दिनों से हाजीपुर से चुनाव लड़ने की बात लगातार कह रहे थे। वहीं इसी सीट से उनके भतीजे चिराग पासवान ने भी चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी थी।
चर्चा के बाद लिया निर्णय
जानकारी के अनुसार NDA नेताओं और परिवार के सदस्यों के साथ चर्चा करने के बाद पशुपति पारस ने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। वहीं पशुपति कुमार पारस की पार्टी रालोजपा एनडीए में बनी रहेगी।
Mukhtar Ansari का अंतिम सफर के दौरान घर के बाहर हंगामा, अलर्ट मोड पर पुलिस
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
पशुपति पारस ने बीते दिनों केंद्रीय कैबिनेट से इस्तीफा देने के बाद अपने एक्स अकाउंट से मोदी का परिवार हटा लिया था। पशुपति पारस ने सोशल साइट एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा है ” हमारी पार्टी रालोजपा, एनडीए का अभिन्न अंग है! माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री जी हमारे भी नेता है और उनका निर्णय हमारे लिए सर्वोपरि है एवं उनके नेतृत्व में एनडीए पूरे देश में 400+ सीट जीतकर तीसरी बार रिकॉर्ड तोड़ बहुमत से NDA की सरकार बनेगी”
Lok Sabha Election 2024: कैसे हुई कांग्रेस सत्ता से दूर? इस गलती का परिणाम आजतक भुगत रही पार्टी