India News(इंडिया न्यूज),Lok Sabha Election: भारत के रक्षामंत्री और लखनऊ से भाजपा सांसद उम्मीदवार राजनाथ सिंह आज नामांकन दाखिल करने से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो करते हुए पार्टी कार्यालय से आगे निकले। जहां सिंह के साथ रथ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित कई नेता मौजूद हैं। जानकारी के लिए बता दें कि, नामांकन के लिए निकलने से पहले राजनाथ सिंह ने लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर में पूजा की। उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और हनुमान मंदिर में दर्शन किए।

ये भी पढ़े:- Muslim Population: ‘मुस्लिम सबसे अधिक कंडोम का…’, पीएम मोदी के ‘ज्यादा बच्चे’ वाले बयान पर ओवैसी का पलटवार -India News

स्मृति ईरानी का नामांकन

अमेठी में 26 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई है। जहां 20 मई को चुनाव है। मिली जानकारी के अनुसार, 27 व 28 अप्रैल को छुट्टी पड़ गई। अब सोमवार यानी 29 को नामांकन शुरू होगा और तीन मई तक चलेगा। भाजपा की स्मृति इरानी ने दो पर्चे लिए हैं। 29 को वह रोड शो के बाद नामांकन करेंगी। इसके अलावा चौदह अन्य ने पर्चे लिए हैं। अब तक नामांकन के लिए 22 पर्चे लिए गए हैं।

स्मृति ईरानी का रोड शो

इसके साथ ही आपको बता दें कि, नामांकन से पूर्व सुबह वह अपने आवास पर विधि विधान से पहले हवन-पूजन करेंगी। उसके बाद शुभ-मूहुर्त के मुताबिक पार्टी कार्यालय पहुंचेंगी। जहां से रोड-शो निकालने की तैयारियां की गईं। पार्टी कार्यालय से रोड-शो निकल कर शहर में भ्रमण होगा, उसके बाद कलेक्ट्रेट मोड़ पर रोड-शो समाप्त होगा। यहां से वह अपने प्रस्तावक व अन्य लोगों के साथ कलेक्ट्रेट नामांकन करने पहुंचेंगी।

ये भी पढ़े:- Lok Sabha Election 2024: ‘तानाशाही की तरफ जा रहा देश’, सुनीता केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना -India News

भाजपा मीडिया प्रभारी चंद्रमौलि सिंह ने बताया कि पार्टी प्रत्याशी स्मृति जूबिन इरानी आवास पर हवन पूजन के बाद पार्टी कार्यालय से रोड-शो करेंगी। वहीं बात स्मृति ईरानी के रोड शो की बात करें तो, उनके नामांकन कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी सहित अन्य पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। रोड-शो में बूथ अध्यक्ष व समितियां, पन्ना प्रमुख सहित भाजपा का पूरा लाव-लश्कर भी शामिल रहेगा।