India News(इंडिया न्यूज),Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी राजनीतिक पार्टियों में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। जहां रायबरेली और अमेठी को लेकर चुनौती लगातार बढ़ती जा रही है। जहां अब जाके कांग्रेस ने सस्पेंस खत्म करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के रायबरेली से लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे, यह उनकी मां सोनिया गांधी द्वारा खाली किया गया पारिवारिक गढ़ है। गांधी के वफादार किशोरी लाल शर्मा अमेठी से चुनाव लड़ेंगे।
ये भी पढ़े:- Congress: खत्म होगा रायबरेली और अमेठी का सस्पेंस, कांग्रेस ने तेज की डी-डे की तैयारी- indianews
आज है अंतिम तिथी
मिली जानकारी के अनुसार दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 3 मई, शुक्रवार है। जहां गांधी परिवार का गढ़ रही इन दोनों सीटों पर 20 मई को मतदान होगा। इस साल की शुरुआत में राज्यसभा सदस्य बनने के बाद सोनिया गांधी ने रायबरेली सीट खाली कर दी थी। राहुल गांधी पहले से ही केरल के वायनाड जिले से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। केरल के वायनाड से मौजूदा सांसद राहुल गांधी, भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह के खिलाफ रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे, जिन्हें सोनिया गांधी ने 2019 के आम चुनावों में हराया था।
किशोरी लाल शर्मा पर दाव
जानकारी के लिए बता दें कि, किशोरी लाल शर्मा अमेठी में राहुल गांधी के करीबी विश्वासपात्र हैं। राहुल गांधी ने लोकसभा में अमेठी निर्वाचन क्षेत्र का तीन बार – 2004, 2009, 2014 में प्रतिनिधित्व किया। हालांकि, 2019 में, वह भाजपा की स्मृति ईरानी से अपने पारिवारिक गढ़ में हार गए। वे केरल के वायनाड से संसद के निचले सदन के लिए चुने गए। राहुल गांधी के नामांकन की कार्यवाही में सोनिया गांधी के शामिल होने की संभावना है। प्रियंका गांधी वाड्रा किशोरी लाल शर्मा के साथ होंगी।
ये भी पढ़े:- Shaksgam Valley: सीमा पर जमीनी स्थिति को बदलने के हरकत में चीन, भारत ने दी कड़ी प्रतिक्रिया-Indianews
कांग्रेस के लिए अमेठी की राह मुश्किल
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के समर्थकों ने पहले ही अपने नामांकन पत्र तैयार कर लिए थे। भाजपा की स्मृति ईरानी ने अमेठी से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। दोनों सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा में देरी के कारण भाजपा ने हमला किया। पार्टी ने इस देरी के लिए कांग्रेस के कथित आत्मविश्वास की कमी को जिम्मेदार ठहराया। यह पूछे जाने पर कि क्या वह अमेठी से चुनाव लड़ेंगे, राहुल गांधी ने पिछले महीने कहा था कि वह वही करेंगे जो पार्टी नेतृत्व तय करेगा। सोनिया गांधी ने 2004 से 2024 के बीच रायबरेली का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 1999 में अमेठी से लोकसभा चुनाव जीता था। बता दें कि, कांग्रेस उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 17 पर चुनाव लड़ रही है। इसकी सहयोगी अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी 63 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।