India News (इंडिया न्यूज़), BJP Candidates List for Lok Sabha Polls 2024 : भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद कर दिया है। पार्टी ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। सूची में 195 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी नाम है, जो वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ 34 मंत्रियों को भी टिकट दिया गया है।

गांधीनगर से चुनाव लड़ेंगे अमित शाह

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि “मध्य प्रदेश के गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव लड़ेंगे। राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनाव लड़ेंगे। वहीं हेमा मालिनी मथुरा से चुनाव लड़ेंगी। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। अमित शाह गांधीनगर से और मनसुख मंडाविया पोरबंदर से चुनाव लड़ेंगे। स्मृति ईरानी अमेठी से चुनाव लड़ेंगी।

राजस्थान के जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत और चित्तौड़गढ़ से सी.पी. जोशी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

28 महिलाओं को मिला मौका

भाजपा की पहली सूची में 195 नामों को शामिल किया गया है। सूची में 34 केंद्रीय मंत्रियों के नाम हैं। वहीं 28 महिलाओं को मौका मिला है। BJP की पहली सूची में 47 युवा उम्मीदवार हैं जिनकी उम्र 50 साल से कम है। पहली सूची में 27 नाम अनुसूचित जाति से है वहीं  18 प्रत्याशी अनुसूचित वर्ग से हैं। जबकि 57 नाम अन्य पिछड़ वर्ग से है।

किस राज्य से कितनी सीटों पर प्रत्याशियों का एलान?

  • उत्तर प्रदेश की -51सीट
  • पश्चिम बंगाल की-26 सीट
  • मध्य प्रदेश की-24 सीट
  • गुजरात की -15 सीट
  • राजस्थान की-15 सीट
  • केरल – 12 सीट
  • तेलंगाना – 9 सीट
  • असम -11सीट
  • झारखंड -11 सीट
  • छत्तीसगढ़-11 सीट
  • दिल्ली-5 सीट
  • जम्मू-कश्मीर-2 सीट
  • उत्तराखंड-3 सीट
  • अरुणाचल-1सीट
  • गोवा-1सीट
  • त्रिपुरा-1सीट
  • अंडमान-निकोबार-1सीट
  • दमन और दीव-1सीट

Also Read:अनंत के प्री-वेडिंग वेलकम सेशन में अबू जानी संदीप खोसला घाघरा में नजर आईं Nita Ambani, देखें तस्वीरे

किस राज्य से कितनी सीटों पर प्रत्याशियों का एलान

किसे-कहां से टिकट

  • वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • अंडमान-निकोबार से विष्णुपदा रे
  • अरुणाचल वेस्ट से किरण रिजिजू
  • अरुणाचल ईस्ट से तापिर गाव

असम

  • करीमगंज से कृपानाथ मल्ला
  • सिलवर से परीमल शुक्ला वैद्य
  • आटोनोमस से अमर सिंह
  • गुवाहाटी से बिजुली कलिता मेदी
  • मंगलदोई से दिलीप सहकिया
  • तेजपुर से रणजीत दत्ता
  • नौगांव से सुरेश बोरा
  • कलियाबौर से कामाख्य प्रसाद तासा
  • जोरहाट से तपन कुमार गोगोई
  • ड्रिबूगढ़ से सर्वानंद सोनोवाल
  • लखीमपुर से प्रधान बरोआ

 

छत्तीसगढ़

  • सरगुजा से चिंतामणि महाराज
  • रायगढ़ से राधेश्याम राठिया
  • जाजगीर चंपा से कमलेश जांगड़े
  • कोरबा से सरोज पांडे
  • बिलासपुर से तोखन साहू
  • राजनंदगांव संतोष पांडे
  • दुर्ग से विजय बघेल
  • रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल
  • महासमुंद से रूपकुमारी चौधरी
  • बस्तर से महेश कश्यप
  • कांकेर से भजराज नांद

दमन एवं दीव

  • दमन एवं दीव से लालूभाई पटेल

दिल्ली

  • चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल
  • उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी
  • नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज
  • पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सहरावत
  • दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी

गोवा

  • उत्तर गोवा से श्रीपद येस्सो नाइक

गुजरात

  • कच्छ से विनोदभाई लखमाशी चावड़ा
  • बनासकांठा से रेखाबेन हितेशभाई चौधरी
  • पाटण से भरतसिंहजी दाभी
  • गांधीनगर से अमित शाह
  • अहमदनगर पश्चिम से दिनेशभाई कोडरभाई मकवाना
  • राजकोट से परषोत्तम रुपाला
  • पोरबंदर से मनसुखभाई मंडाविया
  • जामनगर से पूनमबेन माडम
  • आणंद से  मितेशभाई रमेशभाई पटेल
  • खेड़ा से देवुसिंह चौहान
  • पंचमहल से राजपालसिंह महेंद्रसिंह जाधव
  • दाहोद से जसवन्तसिंह भाभोर
  • भरूच से मनसुखभाई वसावा
  • बारडोली से प्रभुभाई नागरभाई वसावा
  • नवसारी से सीआर पाटिल

जम्मू एवं कश्मीर

  • उधमपुर से जितेंद्र सिंह
  • जम्मू से जुगल किशोर शर्मा

झारखंड

  • राजमहल से ताला मरांडी
  • दुमका से नील सोरेन
  • गोड्डा से निशिकांत दुबे
  • कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी
  • रांची से संजय सेठ
  • जमशेदपुर से विद्युत बरण महतो
  • सिंहभूम से गीता कोड़ा
  • खूंटी से अर्जुन मुंडा
  • लोहारदगा से समीर उरांव
  • पलामू से विष्णु दयाल राम
  • हजारीबाग से मनीष जयसवाल

केरल

  • कासरगोड से एम.एल. अश्विनी
  • कण्णूर से सी.रघुनाथ
  • वडकरा से प्रफुल्ल कृष्ण
  • कोजिक्कोड से एम.टी. रमेश
  • मलप्पुरम से अब्दुल सलाम
  • पोन्नानी से निवेदिता सुब्रमण्यन
  • पालक्कड से सी. कृष्णकुमार
  • त्रिशूर से सुरेश गोपी
  • अलपुझा से शोभा सुरेंद्रन
  • पत्तनमतिट्टा से अनिल के. एंटनी
  • अट्टिंगल से वी. मुरलीधरन
  • तिरुवनंतपुरम से राजीव चन्द्रशेखर

मध्य प्रदेश

  • मुरैना से शिवमंगल सिंह तोमर
  • भिंड से संध्या राय
  • ग्वालियर से भारत सिंह कुशवाह
  • गुना से ज्योदिरादित्य सिंधिया
  • सागर से लता वानखेड़े
  • टीकमगढ़ से वीरेन्द्र खटीक
  • दमोह से राहुल लोधी
  • खजुराहो से वीडी शर्मा
  • सतना से गणेश सिंह
  • रीवा से जनार्दन मिश्र
  • सीधी से राजेश मिश्रा
  • शहडोल से हिमाद्री सिंह
  • जबलपुर से आशीष दुबे
  • मंडला से फग्गन सिंह कुलस्ते
  • होशंगाबाद से दर्शन सिंह चौधरी
  • विदिशा से शिवराज सिंह चौहान
  • भोपाल से आलोक शर्मा
  • राजगढ़ से रोडमल नागर
  • देवास से महेंद्र सिंह सोलंकी
  • मंदसौर से सुधीर गुप्ता
  • रतलाम से अनिता नागर सिंह चौहान
  • खरगोन से गजेन्द्र पटेल
  • खंडवा से ज्ञानेश्वर पाटिल
  • बैतूल से दुर्गा दास उइके


राजस्थान

  • बीकानेर से अर्जुन राम मेघवाल
  • चुरू से देवेंद्र झाझरिया
  • सीकर से स्वामी सुमेधानंद सरस्वती
  • अलवर से भूपेंद्र यादव
  • भरतपुर से रामस्वरूप कोली
  • नागौर से ज्याति मिर्धा
  • पाली से पीपी चौधरी
  • जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत
  • बाड़मेर से कैलाश चौधरी
  • जालैर से लुम्बाराम चौधरी
  • उदयपुर से मन्नालाल रावत
  • बांसवाड़ा से महेंद्र मालवीय
  • चित्तौड़गढ़ से सीपी जोशी
  • कोटा से ओम बिड़ला
  • झालावाड़-बारां से दुष्यंत सिंह

तेलंगाना

  • करीमनगर से बंढी संजय कुमार
  • निजामाबाद से अरविंद धर्मपुरी
  • जहीराबाद से बीबी पाटिल
  • मल्काजगिररि से ईटेला राजेंदर
  • सिकंदराबाद से जी. किशन रेड्डी
  • हैदराबाद से माधवी लता
  • चेलवेल्ला से कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी
  • नगरकुर्नूल से पी. भरत
  • भोंगीर से बोरा नरसैयाह गौड़

त्रिपुरा

  • त्रिपुरा पश्चिम से बिप्लब कुमार देब

उत्तराखंड

  • टेहरी गढ़वाल से माला राज्य लक्ष्मी शाह
  • अल्मोड़ा से अजय टम्टा
  • नैनीताल-उधमसिंह नगर से अजय भट्ट

उत्तर प्रदेश

  • कैराना से प्रदीप कुमार
  • मुजफ्फरनगर से संजीव कुमार बालियान
  • नगीना से ओम कुमार
  • रामपुर से घनश्याम लोधी
  • संभल से परमेश्वर लाल सैनी
  • अमरोहा से कंवर सिंह तंवर
  • गौतम बुद्धनगर से महेश शर्मा
  • बुलंदशहर से भोला सिंह
  • मथुरा से हेमा मालिनी
  • आगरा से सत्यपाल सिंह बघेल
  • फतेहपुर सीकरी से राजकुमार चाहर