India News(इंडिया न्यूज),  Lok Sabha Election 2024: भारतीय चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा कर दी है। प्रेस कॉफ्रेस करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने ऐलान किया कि 7 चरणों में होंगे। इसके साथ ही 4 जून को नतीजे आएंगे।

सात चरणों में होगें चुनाव

  1. पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल
  2. दुसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल
  3. तीसरा चरण 7 मई
  4. चौथा चरण 13 मई,
  5. पांचवा चरण 20 मई
  6. छठवा चरण 25 मई
  7. सातवा चरण 1 जून को होगा।

लोकसभा चुनावों में कुछ सीटों पर हर किसी की नजर है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीट शामिल है। पीएम मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी वायनाड से चुनावी समर में उतरे हैं। देश में ऐसे ही कई VIP सीट है। आइए जानें कि इन VIP सीट पर लोकसभा चुनाव कब और किस चरण में होगा।

वाराणसी लोकसभा सीट

उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट पिछले कई सालों से हॉट सीट बनी हुई है। इसका कारण पीएम मोदी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 से यहां से लोकसभा चुनाव लड़ते रहे हैं। बता दे इस सीट पर सातवें चरण में एक जून को मतदान होना है।

वायनाड लोकसभा सीट

केरल के वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में यह घोषणा की थी। बता दें केरल की वायनाड सीट पर दुसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी।

गांधीनगर लोकसभा सीट

गृह मंत्री अमित शाह गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। अमित शाह 2019 में भी वे इस सीट का प्रतिनिधित्‍व कर चुके हैं।  इस सीट पर 7 मई को तीसरे चरण में वोटिंग होगी।

लखनऊ लोकसभा सीट

उत्तर प्रदेश की लखनऊ लोकसभा सीट को पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सीट के नाम से जाना जाता था। हालांकि 2014 से यहां से भाजपा उम्‍मीदवार के रूप में राजनाथ सिंह चुनाव मैदान में उतरते और जीतते रहे हैं। राजनाथ सिंह देश के रक्षा मंत्री हैं और ऐसे में यह सीट एक बार फिर हॉट सीट बनी हुई है। यहां पर पांचवें चरण में 20 मई को वोटिंग होगी।

नागपुर लोकसभा सीट

महाराष्‍ट्र की नागपुर लोकसभा सीट से भाजपा ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को उतारा है। पिछले दो लोकसभा चुनाव नितिन गडकरी ने नागपुर से लड़े और जीते हैं।यहां पर पहले चरण में 19 अप्रैल को वोटिंग होनी है।

चुनाव आयोग ने क्या कहा?

इसके पहले चुनावों का ऐलान करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बाताय कि, “हमारे पास 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता है। इसके साथ ही 10.5 लाख मतदान केंद्र और 1.5 करोड़ मतदान अधिकारी और सुरक्षा कर्मचारी 55 लाख ईवीएम के लिए अपना कर्तव्य निभाएंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉफ्रेंस करते हुए बताया, “हम देश को वास्तव में उत्सवपूर्ण, लोकतांत्रिक माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल की विधानसभाओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।” प्रदेश और सिक्किम में भी चुनाव जून 2024 में समाप्त होने वाले हैं।

चुनावों से संबंधित क्या कुछ विवरण दिए:

  • 2024 के लोकसभा चुनावों में मतदान करने के लिए कुल 96.8 करोड़ पंजीकृत मतदाता पात्र हैं।
  • इसमें 1.8 करोड़ भारतीय शामिल हैं जो हाल ही में 18 वर्ष के हो गए हैं और पहली बार वोट डालने के पात्र होंगे।
  • भारत के 12 राज्यों में पुरुषों की तुलना में महिला मतदाता अधिक हैं।
  • 88.4 लाख मतदाता विकलांग हैं और 48,000 ट्रांसजेंडर समुदाय से हैं।
  • चुनाव कराने के लिए 10.5 लाख मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।
  • इन बूथों के प्रबंधन के लिए 1.5 करोड़ मतदान अधिकारियों को तैनात किया जाएगा।
  • चुनाव में 55 लाख इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा।
  • भारत के चुनाव आयोग ने 17 आम चुनाव और 400 विधानसभा चुनाव सफलतापूर्वक आयोजित किए हैं।
  • मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है और उससे पहले नये सदन का गठन करना होगा। आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा विधानसभा का कार्यकाल भी जून में खत्म हो जाएगा।

ये भी पढ़े-