India News(इंडिया न्यूज), Lok Sabha Results: लोकसभा चुनाव में सबको झटका तब लगा जब नोटा को लोगों ने इतनी संख्या में वोट दिया। इंदौर में लोकसभा चुनाव की मतगणना के दिन NOTA ने रिकॉर्ड बनाया। इसके साथ ही, देश में सबसे बड़े अंतर के साथ जीत का रिकॉर्ड भी इंदौर लोकसभा सीट पर ही बना है। आपको बता दें कि इंदौर में सबसे बड़ी जीत हासिल करने और NOTA का देश में सबसे वोट पाने का नया रिकॉर्ड बन गया है। आइए इस खबर में हम आपको बताते हैं पूरी जानकारी।
2 लाख से अधिक वोट हासिल
चुनाव आयोग (ईसी) के आंकड़ों के अनुसार, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना जारी है, और मतदाताओं के पास सभी उम्मीदवारों के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त करने के विकल्प नोटा, यानी इनमें से कोई नहीं को इंदौर में लगभग 2 लाख वोट मिले हैं। ये रिकॉर्ड इतिहास में पहली बार बना है और इसने लोगों को हैरान कर दिया। आपको बता दें कि विपक्षी पार्टियों से ज्यादा मत इस बार नोटा को मिला है। लेकिन ये क्या दर्शाता है? चलिए जानते हैं।
नोटा को कितने वोट मिले?
चुनाव आयोग ने बताया कि नोटा को लगभग 1.62 प्रतिशत वोट मिले।वहीं, भाजपा को लगभग 60 प्रतिशत वोट मिले। बता दें कि नोटा का यह पहला उल्लेखनीय मामला नहीं है। 2019 में इंदौर में 69.31 प्रतिशत मतदान हुआ था, जिसमें 5,045 मतदाताओं ने नोटा को चुना था। और अब इससे एक कदम और आगे इंदौर की जनता ने नोटा को बढ़ा दिया।
Lok Sabha Election Result 2024: UP में हुआ बड़ा खेला, BJP के काम नहीं आएं राम लला-Indianews
क्यों नोटा को मिले इतनी संख्या में वोट?
अब आप सोच रहे होंगे कि यह कैसे हुआ? नोटा को इतनी बड़ी संख्या में वोट कैसे मिल गए। दरअसल, एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए, कांग्रेस ने मतदाताओं से नोटा का विकल्प चुनने का आग्रह करते हुए एक अभियान शुरू किया, क्योंकि उसके उम्मीदवार अक्षय कांति बाम ने 29 अप्रैल को अंतिम समय में लोकसभा चुनाव से अपना नामांकन वापस ले लिया था, जिससे पार्टी के पास वैकल्पिक उम्मीदवार खड़ा करने का समय नहीं बचा था और न ही जनता के पास ऑप्शन बचे।