India News(इंडिया न्यूज), Loksabha Election: लोकसभा चुनाव जोरों-शोरों से चल रही है जिसके बाद इसमे एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, जिसमे सुरत लोकसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार निलेश कुंभानी के नामांकन पत्र को पहले ही खारिज कर दिया गया था। लेकिन उसके बाद फिर से उन्होंने अपना नामांकन पत्र वापिस ले लिया था। जिसकी वजह से पार्टी ने उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

क्यो लिया गया था नामांकन पत्र वापस ?

इस मामले में नीलेश ने बताया कि, वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार थे और प्रचार भी कर रहे थे। हालांकि, कांग्रेस के कुछ नेताओं को इससे परेशानी थी। जिसमे उनका कहना था कि वह आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ क्यों प्रचार कर रहे हैं। दोनों पार्टियां गठबंधन मे है, ऐसे में प्रचार करने में क्या परेशानी हो सकती है। हालांकि, कांग्रेस नेताओं ने उन्हें परेशान करना जारी रखा और उन्होंने इन्हें सबक सिखाने की सोच ली। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नामांकन रद्द होने के बाद वह कानूनी प्रक्रिया के लिए अहमदाबाद जा रहे थे, लेकिन कुछ नेताओं ने उन पर गद्दारी का आरोप लगाया। इसके बाद उन्होंने सही मायने में चुनाव लड़ने का विचार छोड़ दिया।

James Anderson: जेम्स एंडरसन अपने संन्यास का किया एलान, लॉर्ड्स में खेलेंगे अपना आखिरी टेस्ट मैच-Indianews

साल 2017 की क्या थी घटना?

नीलेश कुंभानी ने साल 2017 की कहानी सुनाई और इशारों में यह कहते नजर आए कि सात साल पुरानी घटना का बदला उन्होंने अब लिया है। उन्होंने बताया कि 2017 में विधानसभा का टिकट मिलने के बाद उन्होंने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया था। हालांकि, नामांकन के समय उनकी जगह किसी अन्य उम्मीदवार को टिकट दे दिया गया।

James Anderson: जेम्स एंडरसन अपने संन्यास का किया एलान, लॉर्ड्स में खेलेंगे अपना आखिरी टेस्ट मैच-Indianews