India News(इंडिया न्यूज), Loksabha Elections 2024: वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने से एक दिन पहले 13 मई को रोड शो के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति के प्रति अपना आभार व्यक्त करने की इच्छा जताई थी। मंगलवार को वह अपने संसदीय क्षेत्र की करीब 25 हजार महिलाओं से सीधा संवाद करेंगे और उन्हें उनकी ताकत का एहसास करायेंगे। बता दें कि, नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम शाम 4.30 बजे डॉ. संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में आयोजित किया गया है। आज शाम 4 बजे पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन मैदान पर उतरेगा। यहां से सीधे कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे।

भाजपा की महिला पदाधिकारियों से भी करेंगे मुलाकात

बता दें कि, कार्यक्रम के आयोजन मंच की व्यवस्था आदि की पूरी जिम्मेदारी महिलाएं संभालेंगी। प्रधानमंत्री विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाली महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों की लखपति दीदियों, लाभार्थी वर्ग की महिलाओं और भाजपा की महिला पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।

पंडाल में लघु भारत का स्वरूप

इस दौरान पंडाल में लघु भारत का स्वरूप भी दिखेगा। आयोजन में काशी में रहने वाली महाराष्ट्र, बंगाल, गुजरात, दक्षिण भारत आदि राज्यों की महिलाएं मौजूद रहेंगी। इनमें डॉक्टर, शिक्षक, गृहिणी, वकील, खिलाड़ी, व्यवसायी आदि विभिन्न कार्य करने वाली महिलाएं भी होंगी।

Vat Savitri Vrat 2024: इस सुहागन महिलाएं करेंगी वट सावित्री की पूजा, जानें क्या है मुहूर्त और पूजा विधि – Indianews