India News(इंडिया न्यूज),Loktantra Bachao Rally: आज रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक ने मेगा रैली का आयोजन किया है। जिसमें पोस्टर को लेकर एक बवाल की खबर सामने आ रही है। जहां मंच पर लगाए गए सलाखों के पीछे अरविंद केजरीवाल के बैनर को कुछ विपक्षी नेताओं ने नापसंद किया, जिसके बाद आम आदमी पार्टी को “एक घंटे के भीतर” इसे हटाने के लिए मजबूर होना पड़ा। जानकारी के लिए बता दें कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल का बैनर मुख्य मंच पर लगाया गया था।

यह भी पढ़ेंः-  Lok Sabha Election 2024: त्रिपुरा चुनाव के लिए BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, पीएम मोदी समेत दर्जनों दिग्गज नेता करेंगे प्रचार

विपक्षी दल की नाराजगी

मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता और अन्य विपक्षी नेता मुख्य मंच पर बैनर लगाए जाने से नाराज थे। केजरीवाल अब खत्म हो चुकी शराब नीति मामले में 21 मार्च से प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में हैं। उनकी पार्टी का दावा है कि ईडी के पास मामले में उनके संबंध को साबित करने के लिए कुछ भी नहीं है, उनका आरोप है कि जांच एजेंसी भाजपा के निर्देशों के आधार पर काम कर रही है। रैली में केजरीवाल की पत्नी सुनीता दिल्ली के मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ेंगी।

ये भी पढे:- Mandi Lok Sabha Seat: हिमाचल में भाजपा से असंतुष्ट है ये राजघराने, बढ़ सकती है कंगना की चुनौतियां

लोकतंत्र बचाव रैली का आयोजन

रामलीला मैदान में होने वाली मेगा रैली “लोकतंत्र बचाओ” में मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, भगवंत मान, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव भाग लेंगे। नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, पार्टी उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने भी अपनी भागीदारी की पुष्टि की है। जिसके बाद आम आदमी पार्टी के एक नेता ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल के भी इसमें शामिल होने की संभावना है।