India News (इंडिया न्यूज),Madhur Bajaj died:बजाज ऑटो के नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मधुर बजाज का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने 63 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। सूत्रों के मुताबिक, बजाज को कुछ दिन पहले स्ट्रोक आने के बाद स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते साउथ मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया। 24 जनवरी 2024 को स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

छोड़ गए इतनी संपत्ति

मधुर बजाज देश के सबसे अमीर व्यक्ति थे। रिपोर्ट के मुताबिक, वे अपने पीछे 35 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति छोड़ गए हैं। फोर्ब्स के मुताबिक, मधुर बजाज की कुल संपत्ति करीब 4.1 बिलियन डॉलर आंकी गई है। वे बजाज परिवार के उन सदस्यों में से एक हैं, जो बजाज ग्रुप में हिस्सेदारी रखते हैं। आइए आपको उनकी संपत्ति और उनके पोर्टफोलियो के बारे में बताते हैं।

मधुर बजाज का पोर्टफोलियो

फोर्ब्स की फरवरी 2021 की अरबपतियों की सूची में मधुर बजाज 421वें स्थान पर थे। 31 मार्च 2025 तक उनके पास कई कंपनियों के शेयर हैं, जिनकी कीमत 2,914.4 करोड़ रुपये से ज़्यादा है। इसके अलावा उनके परिवार के पास भी करोड़ों रुपये की संपत्ति है। मधुर बजाज समेत बजाज परिवार को फोर्ब्स इंडिया की 2024 में 100 सबसे अमीर लोगों की सूची में 10वें स्थान पर रखा गया था, जिसकी कुल संपत्ति 23.4 बिलियन डॉलर है। बजाज समूह देश की प्रमुख ऑटो कंपनी है, जिसका दोपहिया वाहनों के क्षेत्र में काफ़ी काम है।

खत्म हो जाएगी बेरोजगारी! भारत की सबसे बड़ी कंपनी निकालने वाली है इतनी वैकेंसी, फ्रेशर्स भी मार सकते हैं मौके पर चौका

शनिवार को हनुमान जी देंगे वरदान! बस कर लें ये उपाय शनि की साढ़ेसाती होगी रफूचक्कर, ढैय्या का असर होगा छू-मंतर!

शुक्रवार को जरूर दीजिये अपनी पत्नी को ये 5 चीजें, दाम में जितनी सस्ती लेकिन बना देंगी आपको लखपति, मां लक्ष्मी को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है ये वस्तुएं