Maha Shivratri Greetings 2022

इंडिया न्यूज, अंबाला:

Maha Shivratri Greetings 2022 हिन्दू धर्म में महाशिवरात्रि शिव उपासना और साधना का बहुत बड़ा त्योहार है। हर वर्ष फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर यह त्योहार मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस तिथि पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसी उपलक्ष्य में देश-विदेश में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस साल यह पर्व आज है और अभी से शिव भक्त शिवालयों में पहुंचना शुरू हो गए हैं।

हिमाचल में भी महाशिवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर लोग एक-दूसरे को शिवरात्रि की शुभकामनाएं व बधाइयां देते हैं। आप भी शिव उपासना कर इस मौके पर अपनों को इस तरह हिमाचली भाषा में शुभकामनाएं व संदेश भेज सकते हैं। हिमाचल के मंडी में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में सात दिन तक मेला चलता है।

जानिए हिमाचली भाषा में कैसे संदेश व शुभकानाएं देते हैं

शिवरात्रियां दयाड़ी मंदिरां च जाई करी सारैंयां इयां भेटां गाणियां
भंग जमा लो रंग, सारैंयां दी जिन्दगी बीते खुशियों के संग
शिवां दा ना लई करी, दिले च भरी लिया शिवरात्रि दी उमंग

महाशिवरात्रि पर करना सारैयां शिव भक्तां भोले भंडारिये दा जाप
महाकाल दा मने कने जप करने ते मिटदे सारे पाप। शिवां दिया मूर्तिया पर फुल
भंग कने बिल पत्रि चढ़ाणी, दूधे ने मूर्ति नहलाणी, कने सुखे दी कामना करनी

आज शिवां द बडा दिन है, नोई धोई करी तुसां भी मंदिरां च जाणा मत्था टेकणा
भोले शंकर दे सामने अरदास करनी भई असां जो अपणैयां चरणां दी धूल बनाई ल्या
कने भूल चुक माफ करणैया, भोलेनाथ तुसां ई सब कुछ अन

Also Read : List Of Songs For Mahashivratri 2022 भगवान शिव के हैं परम भगत? तो प्लेलिस्ट में ऐड करें उनके कुछ ये अद्भुत गाने

हिमाचली भाषा में भेटां

ना कोई फिकर ना कोई डर, जालू असां पर भोले नाथ दा हथ है
त्रिशूल धारी, त्रिनेत्र, नीलकंठ वाले भोले भंडारिये दी सारैंयां
पर कृपा बणी रै। शिवरात्रियां दियां सारैंयां जो बडिया बडिया बधाइयां

शिरात्रिया पर जमाणा भंगां दा रंग
भोले दिया कृपा ने मिटी जाणे तुसां दे सारे गम
इस त्योहारे पर सारैंयां लोकां पर होन शिव मेहरबान
सारैंयां दी जिंदगिया च भरौइ जाए नई उमंग।

Also Read : Mahashivratri 2022 Fasting Rules यदि आप भी रखते हैं व्रत तो रखें इन बातों का ख़ास ख्याल

हिमाचली में भाषा शुभकामनाएं

शिवरात्रिया पर सारैयां दें घरें पधारनैया भोले बाबा
जीवन दियां सारीयां खुशियां ल्यौनयां, कोई दुखी न रै
सारैंयां दे घरे खुशियां दी बरसात होए, कने उना दा परिवार सुखे शैलें रे।

शिव भक्त मंदिरां जाई करी शिवे दिया भेटां खुब गान कने आशीर्वाद लैन
शिवे दी महिमा अपरम्पार है, भोले शंकर करण सारैंयां दा बेड़ा पार
शिवे दी कृपा सारैंयां पर बणी रै, भूले भटके रस्ते च पई जान

शिवरात्रि पर ऐ बी अरदास करनी, भोले शंकर सारैंयां दें घरें खुशियां दिन्या
गलती फलती माफ करनैयां, शरीरे दे सारे दुख तकलीक तुसां दूर करनैयां
शिवां दे आशीर्वादे ने हमारे हिमाचले कने देशे विदेशां च सुख शांति रखनैयां

Also Read : Maha Shivratri 2022 Vrat Katha

देव ध्वनि से गूंजा हिमाचल का छोटा काशी मंडी शहर, दस दिन चलेगा उत्सव

हिमाचल प्रदेश का छोटी काशी के रूप में विख्यात मंडी शहर देव ध्वनि से गूंजायमान हो गया है। यह भव्य नजारा अब दस दिन तक चलता रहेगा। मंडी में सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 2 मार्च से आरंभ होगा जिसके लिए पूरे जिले की सभी घाटियों से ग्रामीण देवी देवताओं की पालकियां हजारों देवलुओं के साथ छोटी काशी पहुंचती हैं।

बड़ा देव कमरूनाग के मंडी पहुंचने पर देवी देवताओं का आना शुरू होता है। सोमवार को बड़ा देओ कमरूनाग दोपहर बाद मंडी शहर पहुंच गए और इसके साथ ही दर्जनों अन्य देवी देवताओं ने भी नाचते गाते सैंकड़ों देवलुओं व देव ध्वनि के साथ शहर में प्रवेश किया। बड़ादेव कमरूनाग के शुभ आगमन के साथ मंडी नगर में देव आस्था के महासमागम शिवरात्रि महोत्सव-2022 के कारज शुरू हो गए हैं

Also Read : Happy Maha Shivaratri 2022 Wishes to Friends महाशिवरात्रि हार्दिक बधाई सन्देश

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube