India News (इंडिया न्यूज), Maharashtra Election Exit Poll Live: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जा चुके हैं और अब 23 नवंबर को मतगणना किया जाएगा। इस बीच एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ रहे हैं। अधिकतर एजेंसी में भाजपा नीत महायुति गठबंधन को बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है। पीपुल्स पल्स सर्वे एजेंसी ने बीजेपी की अगुवाई वाली महायुति को भारी सीटें दी हैं। इसके अनुमान के मुताबिक बीजेपी की अगुवाई वाले गठबंधन को 175 से 195 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, कांग्रेस की अगुवाई वाले महा विकास अघाड़ी गठबंधन को 85 से 112 सीटें मिलने का अनुमान है।

PMARQ एग्जिट पोल में महायुति को मिल रहा बहुमत

पीएमएआरक्यू एग्जिट पोल में भी महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन यानी महायुति को बढ़त मिलती दिख रही है। एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक महायुति को 137-157 सीटें मिल सकती हैं। महाविकास अघाड़ी को 126-146 सीटें और अन्य को 2-8 सीटें मिलने का अनुमान है। चाणक्य स्ट्रैटेजीज की ओर से भी एग्जिट पोल के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। चाणक्य स्ट्रैटेजीज के नतीजों में बीजेपी को अधिकतम 160 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को अधिकतम 138 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को अधिकतम 8 सीटें मिल सकती हैं।

कनाडा के बढ़े तेवर, भारत आने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी, ट्रूडो सरकार ने इंडिया के खिलाफ उठाया ये बड़ा कदम

पोल डायरी नाम की एजेंसी के अनुमान के मुताबिक महायुति को मिल रहा बहुमत

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जा चुके हैं। इसके बाद विभिन्न सर्वेक्षण एजेंसियों की ओर से एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। पोल डायरी नाम की एजेंसी ने अनुमान जताया है कि, भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को 186 सीटें मिलेंगी। वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी एमवीए को 69 से 121 सीटें मिलने का अनुमान है।

महिला हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 पर भारत ने जमाया कब्जा, चीन को किया परास्त, स्टार खिलाड़ी दीपिका ने टूर्नामेंट में किए 11 गोल