India News (इंडिया न्यूज), Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर 20 नवंबर को मतदान होने वाला है। जहां चुनाव प्रचार के लिए सिर्फ आज का समय है। वहीं, इस बार महाराष्ट्र में महायुति की जीत की संभावना अधिक मानी जा रही है। कई मीडिया समूहों ने चुनाव से संबंधित अपने अनुमान व्यक्त किए हैं। विभिन्न अनुमानों के अनुसार, महाराष्ट्र में फिर से महायुति सरकार के सत्ता में आने की संभावना व्यक्त की जा रही है। महायुति ने सरकार बनने पर लड़की बहन योजना के तहत महिलाओं के खाते में हर महीने 2100 रुपये और किसानों को कर्ज माफी का वादा किया है। दरअसल, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए महायुति के चुनावी घोषणापत्र में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है।

लड़की बहन योजना के तहत राशि में वृद्धि

बता दें कि, महाराष्ट्र के वित्त मंत्री और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने पिछले विधानसभा के आखिरी बजट सत्र में “लड़की बहन” योजना की घोषणा की थी। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये दिए जाने थे। वहीं इस घोषणा से ही इस योजना को भारी समर्थन मिला था। हालांकि समर्थन बढ़ने के साथ ही यह योजना विरोधियों की आलोचना का केंद्र भी बन गई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव बहुत नजदीक हैं और विभिन्न मीडिया समूहों ने चुनाव से संबंधित अपनी भविष्यवाणियां व्यक्त की हैं। विभिन्न अनुमानों के अनुसार महाराष्ट्र में महायुति सरकार के फिर से सत्ता में आने की संभावना है। महायुति सरकार सत्ता में आई तो महिलाओं के खाते में हर महीने 2100 रुपये आएंगे और किसानों का कर्ज माफ होगा।

नेतन्याहू की सेना ने उत्तरी गाजा में मचाया कत्लेआम, इजरायली हमलों से भारी दर्द में फिलिस्तीन, अब क्या कदम उठाएगा हमास?

फिर बनेगी महायुति सरकार!

दरअसल, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव बहुत नजदीक हैं और विभिन्न मीडिया समूहों ने चुनाव से संबंधित अपनी भविष्यवाणियां व्यक्त की हैं। विभिन्न अनुमानों के अनुसार महाराष्ट्र में महायुति सरकार के फिर से सत्ता में आने की संभावना है। चुनावी एजेंडे के तहत विपक्ष लगातार महायुति पर आरोप लगा रहा है। लेकिन इसका जमीन पर कोई असर होता नहीं दिख रहा है। विपक्ष में शामिल दलों ने महायुति के चुनावी घोषणापत्र को महज नारा बताया। विपक्ष ने अपनी टिप्पणी में कहा कि सरकार पैसा नहीं देगी, दिया हुआ पैसा वापस ले लेगी, यह योजना सिर्फ जुमला है।

हैवानियत के 100 दिन पूरे, फिर भी RG कर रेप-हत्या मामले में न्याय नहीं, पीड़िता के माता-पिता ने कोलकाता में रैली को दिखाई हरी झंडी