India News (इंडिया न्यूज), Nagpur Violence Latest Updates: महाराष्ट्र में औरंगजेब की मजार को लेकर पिछले कुछ दिनों से चल रहा विवाद हिंसक रूप ले चुका है। सोमवार को नागपुर के महल इलाके में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प के बाद इलाके में पथराव, आगजनी और वाहनों में तोड़फोड़ की गई। इतना ही नहीं, कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर भी हमला किया। इस मामले में अब तक 47 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

एकनाथ शिंदे ने क्या कहा?

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नागपुर हिंसा पर कहा, “कल नागपुर में जो घटना हुई, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। जो आगजनी हुई, जिसमें 2-4 हजार लोग इकट्ठा हुए और कई घरों को निशाना बनाया, पथराव किया, आगजनी की। मोमिनपुरा में, जहां 100-150 वाहन खड़े होते थे, कल वहां एक भी वाहन नहीं था। पुलिस जांच कर रही है कि क्या यह पहले से रची गई साजिश है। लोगों पर हमला किया गया, पुलिस वाहनों को भी निशाना बनाया गया।”

ईरान की महिला ने किए सात समंदर पार, फेसबुक से शुरू हुआ प्यार, अब छोड़ आई MP के युवक के लिए सारा संसार

कितने अधिकारी हुए घायल?

एकनाथ शिंदे ने कहा, “इस घटना में चार डीसीपी स्तर के अधिकारी और 30 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस पर हमला करना कानून को अपने हाथ में लेना है। इन लोगों को बख्शा नहीं जाएगा, सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री खुद इस पर संज्ञान ले रहे हैं। मैं लोगों से पुलिस का सहयोग करने और शांति बनाए रखने की अपील करता हूं।”

देश का दुश्मन था औरंगजेब: शिंदे

उन्होंने आगे कहा, “औरंगजेब देश का दुश्मन था, उसने बहुत गलत काम किए। जो लोग औरंगजेब का समर्थन करते हैं, मैं उनसे कहूंगा कि पहले इतिहास जान लें। एक सच्चा मुसलमान भी इसका समर्थन नहीं करेगा। महाराष्ट्र की जनता अबू आजमी को माफ नहीं करेगी। औरंगजेब कौन था? वह महाराष्ट्र का दुश्मन था। उसने महाराष्ट्र को बर्बाद करने का काम किया। सभी ने देखा कि छत्रपति संभाजी महाराज की कैसे हत्या की गई। लोगों को लगता है कि औरंगजेब की कब्र को तोड़ देना चाहिए।”

Bihar Weather Today: बिहार में आने वाली है बड़ी आफत! आसमान से गिरेगी ये तबाही, IMD ने दिल दहलाने वाली चेतावनी