India News (इंडिया न्यूज), Maharashtra Hoarding: महाराष्ट्र के ठाणे से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां के कल्याण के सहजानंद चौक पर आज सुबह 10:18 बजे लकड़ी का होर्डिंग गिर गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर अभी नहीं है। हालांकि, इसमे 3 वाहन क्षतिग्रस्त जरुर हुए हैं। इसका वीडियो भी सामने आ गया है जिसे आप देख सकते हैं।

घटना को लेकर कल्याण के तहसीलदार सचिन शेजल ने बताया कि,  होर्डिंग उसके नीचे खड़ी तीन गाड़ियों पर गिर गई। एक टीम को मौके पर भेज दिया गया है और बचाव अभियान जारी है। होर्डिंग का सही आकार अभी पता नहीं चल पाया है।

पहले भी हो चुकी ऐसी घटना

ऐसे मामले पहले भी आ चुके हैं मुंबई में इसकी साल14 मई को धूल भरी आंधी के कारण घाटकोपर इलाके में एक विशालकाय होर्डिंग (बिलबोर्ड) गिरने से बड़ा हादसा हो गया था। इस घटना में मरने वालों की संख्या 14 हो गई और कम से कम 74 लोग घायल हुए थे। होर्डिंग के नीचे फंसे लोगों को रेस्क्यू करने के लिए NDEF की टीमों ने रात भर बचाव अभियान चलाया। साथ ही इसमे अधिकारियों का कहना है कि होर्डिंग का निर्माण नगर निकाय की अनुमति के बिना हुआ था।

Salman Khan House Firing Case Exclusive: भाईयों की मदद से दिया था जुर्म को अंजाम, लॉरेंस बिश्नोई का मास्टरप्लान