India News (इंडिया न्यूज)Maharashtra Marathi language: अभी तक देश में तमिल और हिंदी भाषा को लेकर विवाद देखने को मिल रहा था, इन सबके बीच महाराष्ट्र में मराठी भाषा को लेकर विवाद गरमा गया है। मराठी भाषा को महत्व देने के लिए मघराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ता अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में कल मुंबई के पवई में स्थित ‘एलएंडटी’ कंपनी में एक सुरक्षा गार्ड को कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में पीटा गया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद एक नई जंग शुरू हो गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पवई के एलएंडटी कैंपस में एक व्यक्ति ने मराठी भाषा को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी, गार्ड ने मराठी भाषा को लेकर कहा था कि मराठी गया तेल लगाए, जिसके बाद वहां मौजूद मनसे कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी हो गई। मनसे कार्यकर्ता तुरंत मौके पर पहुंचे और सुरक्षा गार्ड को थप्पड़ जड़ते हुए उसे ‘मराठी का सम्मान’ करने की चेतावनी दी।

ऐतिहासिक नगरी पानीपत में 48वीं मिस्टर हरियाणा बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, पूरे हरियाणा से 240 प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम

राज ठाकरे ने मराठी भाषा को लेकर क्या कहा?

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने एक बार फिर मराठी मुद्दा उठाते हुए कहा कि मुंबई में कुछ लोग कहते हैं कि हम मराठी नहीं बोलेंगे, लेकिन जो मराठी नहीं बोलेंगे उनके कान पर थप्पड़ मारे जाएंगे (मराठी का महाराष्ट्र और मुंबई में सम्मान होना चाहिए। राज ठाकरे ने मनसे के सिपाहियों से अपील की है कि वे पता लगाएं कि महाराष्ट्र के हर बैंक में मराठी भाषा का इस्तेमाल होता है या नहीं।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

यह पहली बार नहीं है जब मनसे कार्यकर्ताओं ने मराठी भाषा का अपमान करने वालों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया हो। इससे पहले वर्सोवा के डी-मार्ट में एक कर्मचारी की सिर्फ इसलिए पिटाई कर दी गई थी क्योंकि वह मराठी नहीं बोल पा रहा था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें मनसे कार्यकर्ता कर्मचारी के कान पकड़कर उससे माफी मांगने को कहते नजर आए थे।

‘कांग्रेस हटाए गए कर्मचारियों के साथ खड़ी’, कुमारी सैलजा ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा -पहले दी ’58 साल तक सुरक्षा की गारंटी’ और अब…!!