Google Office Bomb Threat: मुंबई स्थित गूगल ऑफिस को आज सोमवार, 13 फरवरी को एक धमकी भरा कॉल आया है। कॉलर ने कहा कि पुणे के गूगल ऑफिस में बम रखा गया है। जिसके बाद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जिसके बाद गूगल अधिकारियों ने तुरंत इस बात का सूचना मुंबई पुलिस को दी। मुंबई पुलिस ने पुणे पुलिस के साथ मामले में तफ्तीश शुरू कर दी है।

कॉलर ने लैंडलाइन नंबर पर किया कॉल

मामले में मिली खबर के अनुसार, धमकी देने वाले युवक ने अपना नाम पणयम शिवानंद बताया है। उसने फोन पर कहा कि वह हैदराबाद में रहता है। कॉलर ने मुंबई स्थित गूगल ऑफिस के लैंडलाइन नंबर पर फोन किया था। मामले से जुड़ी सारी जानकारी मुंबई पुलिस ने पुणे पुलिस को दे दी है। ताकि वह भी मामले की जांच कर सकें।

हैदराबाद में गिरफ्तार हुआ कॉलर

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अभी तक पुलिस को कुछ भी संदेहास्पद नहीं मिला है। इसी बीच पुलिस ने हैदराबाद में कॉलर को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि मुंबई पुलिस की एक टीम तेलंगाना पहुंच चुकी है। कॉलर को जल्द ही मुंबई लाने की तैयारी है। फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि कॉलर का कॉल करने के पीछे क्या मक्सद था। फोन करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने IPC की धारा 505 (1) (ब) और 506 (2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

NIA को भी मिला था धमकी भरा ईमेल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, NIA मुंबई कार्यालय में भी इससे पहले धमकी भरा ईमेल आया था। जिसमें इस बात का दावा किया गया था कि मुंबई में तालिबान से जुड़ा एक शख्स हमला करेगा। तभी से महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ता (ATS) और मुंबई पुलिस अलर्ट पर है। जिसके बाद पुलिस जांच में पता चला कि मेल भेजने वाले का IP (इंटरनेट प्रोटोकॉल) एड्रेस पाकिस्तान का है। पुलिस को मामले में किसी तरह का कोई फैक्ट नहीं मिला। जिसके चलते पुलिस को संदेह है कि किसी ने शरारत करने के लिए ऐसा किया होगा।

Also Read: Horoscope Today 13 February 2023: मुश्किलों का सामना कर सकते हैं इस राशि के जातक, शिव मंत्र से दूर होगी परेशानी