India News(इंडिया न्यूज),Malaika Arora: दिवाली तो पूरे भारत के लिए सबसे खास त्योहार है लेकिन इसरा रंग चमकते हुए बॉलीवुड में सबसे अधिक दिखता है। जिसके बाद बॉलीवुड के गलियारे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां इस बार फैंस के हाथों लगी है मलाइका अरोड़ा। जी हां बता दें कि, पिछले एक सप्ताह से दिवाली की पार्टी हो रही है जिसमें फिल्मी सितारे सज-धजकर पहुंचे थे। अब इन सितारों ने अपने-अपने घरों के अंदर की तस्वीरें शेयर की हैं। ऐसा ही एक पोस्ट मलाइका अरोड़ा ने किया है। मलाइका ने इस तस्वीर के साथ दिवाली विश किया है।
पोस्ट के कैप्शन में लिखा गलत
जानकारी के लिए बता दें कि, मलाइका ने दिवाली पार्टी की एक पोस्ट साझा की। जिसमें उनके पापा, मां, बहन अमृता अरोड़ा और उनके पति-बच्चे सभी नजर आ रहे हैं। सभी दिवाली के फेस्टिव मूड में दिख रहे हैं। मलाइका ने इस पोस्ट के कैप्शन को हिन्दी में लिखने की कोशिश की और एक बड़ी गड़बड़ हो गई। जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स इसी को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। मलाइका अरोड़ा के इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है- शूभ दीपावली।
लोगों की कई सारी प्रतिक्रिया
मलाइका के इस पोस्ट के बाद कई सारी प्रतिक्रिया सामने आने लगी। जिसमें कई ने लिखा कि, शूभ नहीं शुभ। काफी सारे लोगों ने शुभ की स्पेलिंग ठीक लिखकर उन्हें बताने की कोशिश की है। एक ने तो साफ लिखा है- शुभ में गलत मात्रा लिखा है आपने। इसी के साथ कुछ लोग इस पोस्ट और कॉमेंट बॉक्स में अर्जुन कपूर को तलाश रहे हैं। लोग सवाल कर रहे हैं कि अर्जुन कपूर कहां हैं।
ये भी पढ़े
- Joe Biden Granddaughter: जो बाइडेन की पोती के गाड़ी पर हमला, सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने 3 लोगों पर…
- Jaisalmer: जैसलमेर में परकोटे में लगी पटाखों से आग, 10 मिनट की मशक्कत के बाद किया काबू