India News (इंडिया न्यूज़), Maldives and India: मालदीव और भारत के रिश्ते पहले से और बिगड़ते हुए दिख रहे हैं। नये राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू लगातार मालदीव से भारतीय सेना को हटाए जाने की बात कह रहे हैं। इस बीच मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय से बयान जारी करते हुए कहा कि मालदीव सरकार ने औपचारिक रूप से भारत से मालदीव अपने सैन्य कर्मियों को वापस बुलाने को कहा है। जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेस रिलीज में कहा गया है कि, राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू ने शनिवार (18 नवंबर) को राष्ट्रपति कार्यालय में भारत सरकार के मंत्री किरेन रिजिजू से मुलाकात के समय औपचारिक रूप से ये अनुरोध किया है।
मालदीव से भारतीय सेना के उपस्थिति को करेंगे खत्म
बता दें कि, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू मालदीव के नए राष्ट्रपति के एक कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व करने पहुंचे थे। जिसमें निर्वाचित होने से पहले ही मुइज्जू ने कहा था कि, मालदीव से भारतीय सेना की उपस्थिति को जल्द से जल्द खत्म करना उनकी पहली प्राथमिकता है।
मुइज्जू मालदीव के हैं 8 वें राष्ट्रपति
मुइज्जू ने बिते शुक्रवार को शपथ लेने के बाद फिर से इस बात को दोहराया है और कहा कि, वह यह सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध हैं कि, मालदीव अपनी स्वतंत्रता और संप्रभुता के लिए देश में कोई भी विदेशी सैन्य मौजूद न रहे। वहीं, चीन समर्थक माने जाने वाले मुइज्जू मालदीव के आठवें राष्ट्रपति हैं।
पिछले पांच साल में भारतीय सैनिक ने 523 लोगों की जान बचाई
वहीं, इससे पहले भारत के विदेश मंत्रालय ने हाल ही में भारत के मालदीव सहयोग पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, भारत मालदीव के साथ सहयोग और साझेदारी जारी रखने के लिए तत्पर है। विदेश मंत्रालय ने कहा था कि, हमने लोगों के कल्याण, मानवीय सहायता, आपदा राहत और अवैध समुद्री गतिविधियों से निपटने जैसे कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पिछले पांच साल में हमारे सैन कर्मियों ने मालदीव के 523 लोगों की जान बचाई गई है। इतना ही नहीं वह पिछले पांच साल के दौरान भारत नें मालदीव की समुद्री सुरक्षा के लिए 450 से अधिक बहुआयामी मिशन चलाए। इनमें से 122 मिशन पिछले साल किए गए।
Also Read:
- World Cup Final 2023: वर्ल्ड कप फाइनल में VIPs की लंबी लिस्ट, फलाइट्स और होटलों के किराए में कई गुना बढ़ोतरी
- World Cup Final 2023: फाइनल मैच से पहले सट्टा बाज़ार गर्म, हार-जीत से लेकर टॉस और पावर प्ले पर लगा रहे कयास