India News (इंडिया न्यूज़), Male Y Chromosome Extinction: दुनिया के लिए जितनी महिलाएं जरुरी हैं उतने ही पुरुष। दोनों में से किसी एक का अंत हो जाना खतरनाक है। अक्सर ऐसा कहा जाता है कि पुरुषों के तुलना में महिलाओं की संख्या कम हैं या हो रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुरुष समाज पर खतरा मंडरा रहा है। जी हां सोचिए जरा अगर दुनिया से सभी पुरुषों का अंत हो जाए। सोच कर ही कितना भयावह लगता है। लेकिन वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि पुरुषों का अंत होने वाला है। रिपोर्ट के अनुसार पुरुषों के जन्म के लिए जिस Y क्रोमोसोम की जरूरत पड़ती है वो तेजी से कम होता जा रहा है। जिस रफ्तार से यह कम हो रहा है वैसे यह सिलसिला जारी रहा तो जल्द ही धरती से पुरुष गायब हो जाएंगे।

अहम जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महिलाओं के शरीर में दो X क्रोमोसोम पाए जाते हैं। वहीं पुरुषों की बात करें तो उनके शरीर में एक X और एक Y क्रोमोसोम होते हैं। विज्ञान के अनुसार जब महिला और पुरुष के XX क्रोमोसोम मिलते हैं, तब भ्रूण फीमेल बन जाता है। उसके बाद जब XY क्रोमोसोम का मिलन होता है। तब भ्रूण मेल में परिवर्तित हो जाता है। यहां पर आप जाने लें कि Y क्रोमोसोम पुरुषत्व का प्रतीक होता है। जो कि पुरुषों के अस्तित्व के लिए यह बेहद जरूरी है। अब चिंता वाली बात ये है कि अगर पुरुषों का Y क्रोमोसोम खत्म हो जाता है तो दुनिया में लड़के पैदा नहीं हो पाएंगे। उसके बाद केवल लड़कियां – लड़कियां ही पैदा होंगी। ऐसे हालात में पूरी दुनिया से पुरुष खत्म हो जाएंगे।

Also Read: मोटापा वैश्विक स्तर पर बड़ी महामारी, इस उम्र के लोग है ज्यादा प्रभावित

रिसर्च में चौकानें वाला खुलासा

ऐसे कई रिसर्च हैं जिनमें यह दावा किया जाता है कि Y क्रोमोसोम तेजी से खत्म होता जा रहा है। वहीं महिलाओं के X क्रोमोसोम पूरी तरह से नॉर्मल हैं। यहां पर पुरुषों का X क्रोमोसोम ठीक है, लेकिन Y क्रोमोसोम धीरे-धीरे खत्म हो रहा। अगर यही हाल रहा तो अगले 46 लाख साल में Y क्रोमोसोम पूरी तरह खत्म हो जाएगा। अगर वैज्ञानिकों का यह दावा सच होता है तो धरती पर जीवन खत्म होने से करोड़ों साल पहले ही पुरुष पूरी तरह विलुप्त हो सकते हैं।

Also Read: क्यों बढ़ रहा युवाओं में दिल के दौरे का खतरा ? इस तरह से कर सकते हैं बचाव