India News(इंडिया न्यूज़), Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की कार दुर्घटनाग्रस्त होने की ख़बर है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक सीएम बनर्जी के सिर में मामूली चोट आई है।

वापस आईं कोलकाता

यह घटना आज (बुधवार) बर्धमान से कोलकाता लौटते समय का बताया जा रहा है। मिल रही जानकारी के मुताबिक खराब मौसम के कारण ममता बनर्जी कार से लौट रही थीं। उनके काफिले के सामने अचानक एक कार आ गई। जिसके कारण ड्राइवर ने जल्दबाजी में ब्रेक लगा दिया। जिससे मुख्यमंत्री घायल हो गईं। मिल रही जानकारी के मुताबिक मामूली चोटें आईं हैं। जिसके बाद उन्हें वापस कोलकाता लाया जा रहा है।

Also Read: