India News (इंडिया न्यूज़), Manish Kashyap: बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप को रिहाई मिल गई है। पटना के बेऊर जेल से वह बाहर आ गए हैं। कोर्ट के आदेश पर आज यानि 23 दिसंबर को मनीष कश्यप को बेऊर जेल से रिहा किया गया। जेल के बाहर बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक  मौजूद थे। जो कि मनीष के बाहर आने का इंतजार करते रहे थे। बेतिया जेल से कुछ पेपर बेऊर जेल आना था जिसके कारण रिहाई में थोड़ा विलंब हुआ है। गौरतलब हो कि 9 महीने से अधिक समय जेल में बिताने के बाद मनीष कश्यप को रिहाई मिली है। मनीष की रिहाई का वीडियो भी उनके किसी प्रशंसक ने एक्स सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर शेयर किया है जिसके साथ उन्होंने तेजस्वी यादव निशाने साधते हुए एक कैप्शन भी लिखा है।

मनीष पर आरोप

जानकारी के अनुसार कश्यप को इस साल मार्च में तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी श्रमिकों पर हमलों के फर्जी वीडियो बनाने के आरोप में अरेस्ट किया गया था। इस मामले में दक्षिणी राज्य की एक जेल में वह महीनों बंद रहे थे। उसके बाद वह वर्तमान में पटना की बेउर जेल में न्यायिक हिरासत में बंद है।

Also Read:-